Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में गिरा सेंसेक्स, फिर किया कम बैक, जानें अपडेट

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में गिरा सेंसेक्स, फिर किया कम बैक, जानें अपडेट

Share Market Opening: एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई, लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी कर ली. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 168.91 अंक गिरकर 65,507.02 पर आ गया.

विज्ञापन

Share Market Opening: एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई, लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी कर ली. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 168.91 अंक गिरकर 65,507.02 पर आ गया. निफ्टी 48.45 अंक फिसलकर 19,627 पर रहा. हालांकि, ताजा विदेशी कोष के प्रवाह से बाजारों ने जल्द ही वापसी कर ली. सेंसेक्स 101.16 अंकों की बढ़त के साथ 65,777.64 पर जबकि निफ्टी 23 अंक चढ़कर 19,698.45 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे. एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फायदे में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 550.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 पर रहा. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल रहने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये की गिरावट सीमित रही. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.18 पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.09 पर बंद हुआ था. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.54 पर पहुंच गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 550.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Bank of Baroda में 399 दिनों के निवेश पर मिलेगा सोच से ज्यादा रिटर्न, जानें कैसे

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola