ePaper

SBI customers alert : कल और आज बंद रहेंगी SBI की यह सुविधाएं, एसबीआई ने किया ट्वीट

Updated at : 16 Jul 2021 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
SBI customers alert :  कल और आज बंद रहेंगी SBI की यह सुविधाएं, एसबीआई ने किया ट्वीट

Bank holidays in july | sbi server down: बैंक ने इस संबंध में एक ट्वीट जारी कर जानकारी दी है. इस जानकारी से जाहिर है कि आपको जरूरी काम के लिए अब इंतजार करना होगा. बैंक यह जानकारी इसलिए साझा कर देता है ताकि आप समय से पहले काम निपटा लें. अगर आप अबतक काम नहीं निपटा सकें हैं और इन सुविधाओं की जरूरत है तो आपको इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

अगर आपके पास एसबीआई का अकाउंट है और आप यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुछ सुविधाएं 16 और 17 जुलाई को बंद रहेगी. एसबीआई ने 44 करोड़ ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.

https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1415587513603813377

बैंक ने इस संबंध में एक ट्वीट जारी कर जानकारी दी है. इस जानकारी से जाहिर है कि आपको जरूरी काम के लिए अब इंतजार करना होगा. बैंक यह जानकारी इसलिए साझा कर देता है ताकि आप समय से पहले काम निपटा लें. अगर आप अबतक काम नहीं निपटा सकें हैं और इन सुविधाओं की जरूरत है तो आपको इंतजार करना होगा.

Also Read: Coronavirus Third Wave: अगस्त में तीसरी लहर, इन चार वजहों से बढ़ेगा खतरा

बैंक की जो अहम सुविधाओं बंद रहेगी उनमें इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सर्विस शामिल है. इसकी वजह से आपको यूपीआई पेमेंट में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप अपने पास कैश नहीं रखते हैं और यूपीआई पेमेंट से ही काम चलाते हैं तो यह ध्यान रखें कि आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

एसबीआई ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये सेवाएं 16 और 17 जुलाई की रात के 10 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक (150 मिनट) के लिए ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. एसबीआई अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म को और बेहतर करने में लगा है. एसबीआई इस तकनीकी सुधार के जरिये ग्राहक एक्सपीरिएंस को बेहतर करने पर फोकस कर रहा है.

Also Read: punjab congress controversy : खत्म नहीं हुआ है पंजाब कांग्रेस का विवाद, सिद्धू दिल्ली तलब

बैंक समय- समय पर तकनीक में बेहतर सुधार के लिए इसे अपग्रेड करता है और इस वजह से सेवाएं प्रभावित रहती है इससे पहले बैंक ने 3 जुलाई को देर रात 3 बजकर 25 मिनट से अलगे दिन सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक सेवाओं को प्रभावित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola