Home Loan : बिना प्रोसेसिंग फीस के ही सस्ता होम लोन दे रहा है SBI, योनो से अप्लाई करने पर मिलेगी अतिरिक्त छूट

Updated:
विज्ञापन

SBI Home Loan : देश का सबसे बड़ा कर्जदाता बैंक एसबीआई त्योहारी सीजन में होली तक होम लोन की ब्याज दरों को सस्ता कर दिया है. बैंक की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि त्योहारी सीजन में होली तक होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

SBI Home Loan : देश का सबसे बड़ा कर्जदाता बैंक एसबीआई त्योहारी सीजन में होली तक होम लोन की ब्याज दरों को सस्ता कर दिया है. बैंक की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि त्योहारी सीजन में होली तक होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही, बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में 0.10 फीसदी कटौती भी की है. अब बैंक की ओर से 6.70 फीसदी ब्याज पर होम लोन देने का ऑफर दे रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि महिला आवेदकों और योनो ऐप के जरिए आवेदन करने पर अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

31 मार्च तक उठा सकेंगे होम लोन

एसबीआई की ओर से सोमवार को बयान में कहा कि नई दरें लोन की राशि तथा कर्ज लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेंगी. इसके तहत लोन 31 मार्च, 2021 तक उपलब्ध होगा. बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दर 6.70 फीसदी होगी. 75 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी होगी.

प्रोसेसिंग फीस पूरा माफ

बैंक की उप प्रबंध निदेशक (खुदरा कारोबार) सलोनी नारायण ने कहा कि हम त्योहारी सीजन विशेषरूप से होली का लाभ लेना चाहते हैं. यह साल का आखिरी महीना है और हम अच्छे आंकड़ों की उम्मीद कर रहे हैं. इसके अलावा, बैंक प्रोसेसिंग शुल्क पर भी सौ फीसदी छूट दे रहा है.

योनो के जरिए होम लोन लेने पर 0.05 फीसदी अतिरिक्त छूट

बैंक ने कहा कि ग्राहक योनो ऐप के जरिये भी होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसा करने पर उन्हें 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बैंक महिला ग्राहकों को भी ब्याज में विशेष 0.05 फीसदी की छूट दे रहा है. नारायण ने कहा कि बैंक को होम लोन में किस्त के भुगतान को लेकर कोई चुनौती नहीं दिख रही है. जो भी दबाव है, हमें उसकी जानकारी है और हम ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं.

Also Read: Home Loan : दिल्ली में घर खरीदना हुआ सस्ता, सीएम केजरीवाल के निर्देश पर DCHFCL ने घटाई ब्याज दर

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola