ePaper

Sovereign Gold Bond News : आज से आपको मिलेगा सस्ता सोना, सरकार दे रही निवेश का मौका, जानें पूरी योजना

Updated at : 12 Jul 2021 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
Sovereign Gold Bond News : आज से आपको मिलेगा सस्ता सोना, सरकार दे रही निवेश का मौका, जानें पूरी योजना

Sovereign Gold Bond : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां... सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 के लिये निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है. इसे आप 12 जुलाई से खरीद सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से यह जानकारी दी गई है.

विज्ञापन
  • सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 के लिये निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम रखा गया

  • इसे आप 12 जुलाई से खरीद सकते हैं

  • आरबीआई की मानें तो स्वर्ण बांड का मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है

Sovereign Gold Bond : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां… सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 के लिये निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है. इसे आप 12 जुलाई यानी आज से खरीद सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से यह जानकारी दी गई है.

सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2021-21 की चौथी श्रृंखला 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक खरीद के लिये खुलेगी. आरबीआई की मानें तो स्वर्ण बांड का मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. भारत सरकार के परामर्श से रिजर्व बैंक ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का काम करेगा.

आरबीआई के अनुसार, ऐसे निवेशकों के लिये निर्गम मूल्य 4,757 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा. आपको बता दें कि तीसरी श्रृंखला के स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 4,889 रुपये प्रति ग्राम था. यह खरीद को लेकर 31 मई से चार जून, 2021 तक खुला था. इससे पहले, सरकार ने घोषणा की थी कि वह मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में सरकारी स्वर्ण बांड जारी करेगी. आरबीआई भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करने का काम करेगा.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi : कहीं कट तो नहीं गया नाम ? 9वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें ये खास बात

बांड, बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), मनोनीत डाकघरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के माध्यम से आप इसे खरीद सकते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि वर्ष 2015 में शुरू स्वर्ण बांड एसजीबी योजना से मार्च 2021 के अंत तक कुल 25,702 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. रिजर्व बैंक ने 2020-21 के दौरान 16,049 करोड़ रुपये (32.35 टन) की कुल राशि के एसजीबी की 12 श्रृंखला जारी किये थे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola