ePaper

7th Pay Commission: खत्म हुआ इंतजार, जुलाई में मिल सकती है केन्द्रीय कर्मचारियों को दोहरी खुशी, एरियर पर बनी बात तो होगा बंपर फायदा

Updated at : 11 Jun 2021 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission: खत्म हुआ इंतजार, जुलाई में मिल सकती है केन्द्रीय कर्मचारियों को दोहरी खुशी, एरियर पर बनी बात तो होगा बंपर फायदा

7th Pay Commission: बहुत जल्द केंद्रीय कर्मचारियों की झोली में महंगाई भत्ते की सौगात आने वाली है. अगले महीने यानी जुलाई में सरकार महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का भुगतान करेगी. जिससे केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. 7th Pay Commission News, DA, Central Government Job, Central government employees, 7th Pay commission pay hike, सातवा वेतन आयोग. कितनी बढ़ेगी सैलरी, जुलाई में मिलेगा पैसा.

विज्ञापन

Salary Increment in July, 7th Pay Commission: बहुत जल्द केंद्रीय कर्मचारियों की झोली में महंगाई भत्ते की सौगात आने वाली है. अगले महीने यानी जुलाई (Salary Increment in July) में सरकार महंगाई भत्ते (DA) की तीन किस्तों का भुगतान करेगी. जिससे केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. इसके अलावा दूसरे अलाउंस (Travel Allowance, City Allowance, Provident Fund, Gratuity) में भी बढ़ोत्तरी होगी. रिपोर्ट की मानें तो महंगाई भत्ता 28 फीसदी होने की संभावना है. यानी सरकारी कर्मचारियों के घर जुलाई में सौगातों की बारिश हो सकती है.

28 प्रतिशत हो जाएगा डीए : गौरतलब है कि फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से DA मिलता है. लेकिन जुलाई से इसके 11 फीसदी बढ़ने की संभावना है. यानी अगले महीने से उन्हें 28 फीसदी डीए मिलेगा. डीए बढ़ने का सीधा असर सैलरी पर पड़ेगा जिसमें जबरदस्त इजाफा होगा. मीडिया में जो खबरें आ रही है उसकी माने तो केन्द्रीय कर्मचारियों को सीधे दो साल के डीए का लाभ मिल सकता है.

कैसे मिलेगा दो साल का डीएः अब सवाल है कि दो साल का डीए एकसाथ कैसे मिलेगा, तो बता दें कि, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2020 में 4 फीसदी बढ़ाया गया था. फिर जून 2020 में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. और अब जनवरी 2021 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है. यानी कुल मिलाकर 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा है. अब जुलाई में इसका एकसाथ भुगतान होता है तो सैलरी में जोरदार इजाफा होगा.

पेंशनर्स की भी होगी चांदीः बढ़े हुए डीए का लाभ केंद्र सरकार के अधीन आने वाले पेंशनर्स को भी मिलेगा. उनकी भी जुलाई में चांदी हो जाएगी. पेंशन पाने वालों डेयरनेश रीलिफ बढ़ेगा, जिसका लिंग डीए से होता है. यानी उनका डीआर भी 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा. कुल मिलाकर उनके पेंशन में भी खास इजाफा हो जाएगा.

पीएफ की रकम बढ़ेगीः केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ने से उनकी सैलरी में खासा इजाफा होगा. इस इजाफे से कर्मचारियों की मंथली प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्‍युटी में भी इजाफा होगा. ऐसे में अगर डीए बढ़ेगा तो पीएफ और ग्रेच्युटी में भी इजाफा होगा. यानी जुलाई से केन्द्रीय कर्मचारियों के सैलरी के साथ साथ पीएफ में भी इजाफा होने जा रहा है.

एरियर पर बनी बात तो होगा बंपर फायदाः बता दें, केंद्रीय कर्मचारी जनवरी 2020 से जून 2021 तक का एरियर (DA Arrear) की भी मांग कर रहे हैं. अगर उनकी मांग मान ली जाती है तो तीन किस्तों के साथ एरियर का भी भुगतान हो जाएगा. ऐसे में सरकारी नौकरी करने वालों की चांदी ही चांदी होगी. बता दें, इस मसले पर वित्त मंत्रालय और कर्मचारी संगठन की एक प्रस्तावित मीटिंग है. उसके बाद ही तस्वीर कुछ साफ हो पाएगी.

Also Read: Pan Card Aadhaar Card Linking: आधार कार्ड से पैन का लिंक है जरूरी, ऐसे करें चेक, यहां देखें पूरा प्रोसेस

Posted by: Pritihs Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola