ePaper

Rupee: रुपये में 21 पैसे की बड़ी गिरावट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 के स्तर पर हुआ बंद

Updated at : 16 Jan 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Rupee Record low

डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज.

Rupee: अमेरिकी डॉलर की डिमांड बढ़ने की वजह से गुरुवार अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय मुद्रा रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. रुपया 86.42 पर खुला और 86.37 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद सत्र के अंत में 86.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

विज्ञापन

Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे लुढ़ककर 86.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशों में डॉलर के मजबूत होने, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों ने निचले स्तर पर स्थानीय मुद्रा को कुछ राहत प्रदान की.

मुद्रा बाजार में 86.42 पर खुला था रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.42 पर खुला और 86.37 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद सत्र के अंत में 86.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. यह पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बड़ी गिरावट है. बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इससे एक दिन पहले यह अपने सबसे निचले स्तर से 17 पैसे के उछाल के साथ बंद हुआ था.

डॉलर की डिमांड बढ़ने से रुपये में आई गिरावट

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपये में गिरावट आई. उन्होंने कहा, ‘‘आयातक डॉलर खरीदना जारी रख सकते हैं, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ सकता है. व्यापारी खुदरा बिक्री और अमेरिका से साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं. डॉलर-रुपये का हाजिर भाव 86.35 रुपये से 86.75 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है.’’

इसे भी पढ़ें: Tax: वेतनभोगी 90,000 करदाताओं ने वापस लिए 1,070 करोड़ रुपये की गलत कर छूट दावे

डॉलर इंडेक्स में मामूली बढ़ोतरी

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.05% की तेजी के साथ 108.97 हो गया. वायदा कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 318.74 अंक चढ़कर 77,042.82 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.60 अंक बढ़कर 23,311.80 अंक पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: पटौदी के पठान नवाब सैफ अली खान, दो कंपनियों के मालिक, इनमें किया निवेश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola