'अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे'- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का बड़ा बयान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2020 12:41 PM

विज्ञापन

Rbi news, governor shaktikant das, economical crisis : कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ा बयान दिया है. दास ने कहा है कि आरबीआई की ओर से लगातार बड़ी मात्रा में नकदी की उपलब्धता से सरकार के लिए कम दर पर और बिना किसी परेशानी के बड़े पैमाने पर उधारी सुनिश्चित हुई है.

विज्ञापन

RBI News : कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ा बयान दिया है. दास ने कहा है कि आरबीआई की ओर से लगातार बड़ी मात्रा में नकदी की उपलब्धता से सरकार के लिए कम दर पर और बिना किसी परेशानी के बड़े पैमाने पर उधारी सुनिश्चित हुई है.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी रिजर्व बैंक उसके लिये पूरी तरह तैयार है. हम हर जरूरी कदम उठाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

दास ने कहा कि शिक्षा का आर्थिक विकास में योगदान रहता है, ऐसे में नई शिक्षा नीति ऐतिहासिक है और नए युग के सुधारों के लिये जरूरी है. इससे पहले, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि एनईपी लागू होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में देश के जीडीपी का 6% का हिस्सा खर्च किया जाएगा.

बता दें कि आरबीआई गवर्नर का यह बयान उस वक्त आया है, जब सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम में राहत के लिए सुनवाई जारी है. लॉकडाउन के कारण केंद्र सरकार ने ईएमआई में छूट दी थी, लेकिन अगस्त के बाद यह छूट वापस ले लिया गया था.

28 सितंबर तक राहत- इससे पहले, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि इस अवधि तक बैंक किसी भी लोन की किस्त न चुकाने पर एनपीए घोषित न करें. इस मामले पर अगली सुनवाई 28 सितंबर को की जाएगी. इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह की तीन जजों की बेंच ने की.

50 लाख के पार- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए कोरोना मामले सामने आए और 1,290 मौतें हुई हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 50,20,360 हो गई है जिसमें 9,95,933 सक्रिय मामले, 39,42,361 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 82,066 मौतें शामिल हैं.

Also Read: Coronavirus Updates : 24 घंटे में 1290 की मौत, 90 हजार नये केस, देश में मरीजों की संख्या 50 लाख के पार

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola