ePaper

RBI ने कोटक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक पर लगाया जुर्माना, जानें क्या रही वजह

Updated at : 04 Jul 2022 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
RBI ने कोटक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक पर लगाया जुर्माना, जानें क्या रही वजह

इसके अलावा, आरबीआई ने सहकारी क्षेत्र के चार बैंकों- नवजीवन कोऑपरेटिव बैंक, बलंगीर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, ढाकुरिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कोलकाता और पलानी कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर भी जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

RBI Penalty News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने नियामकीय अनुपालन में कोताही बरतने पर कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक पर लगभग एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चार सहकारी बैंकों पर भी जुर्माना लगाने का फैसला किया है.

रिजर्व बैंक ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक पर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना ‘जमाकर्ता शिक्षण एवं जागरूकता कोष योजना, 2014’ के कुछ मानकों के उल्लंघन और अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में उपभोक्ता संरक्षण एवं ऋण एवं अग्रिम संबंधी प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर लगा है. वहीं इंडसइंड बैंक पर सेबी ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) मानकों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है.

Also Read: RBI News: रिजर्व बैंक के ‘पेमेंट विजन 2025’ का लक्ष्य डिजिटल पेमेंट में तीन गुना बढ़ोतरी करना

इसके अलावा, आरबीआई ने सहकारी क्षेत्र के चार बैंकों- नवजीवन कोऑपरेटिव बैंक, बलंगीर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, ढाकुरिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कोलकाता और पलानी कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर भी जुर्माना लगाया है. इन पर एक लाख से लेकर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, रिजर्व बैंक ने कहा कि जुर्माना लगाने का फैसला नियामकीय अनुपालन में हुई गड़बड़ियों पर आधारित हैं और ये बैंकों के अपने ग्राहकों के साथ समझौते या किसी भी लेनदेन की वैधता पर सवाल नहीं खड़ा करते हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola