Akasa Air के उद्घाटन उड़ान के मौके पर सार्वजनिक रूप से आखिरी बार उपस्थित हुए थे Rakesh Jhunjhunwala
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2022 3:10 PM
राकेश झुनझुनवाला ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने भाषण में कहा था कि आमतौर पर एक बच्चा नौ महीने में जन्म लेता है लेकिन हमने आकाश एयर को 12 महीने में तैयार किया.
Rakesh Jhunjhunwala Akasa Air : भारतीय शेयर के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है. 5 जुलाई 1960 को मुंबई में सामान्य परिवार में जन्मे दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को कारोबारी जगत में ‘बिग बुल’ के नाम से भी जाना जाता था. हाल ही में उन्होंने अकासा एयरलाइन की शुरुआत कर सबसे सस्ते हवाई सफर का वादा किया था.
आकाश एयर में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले राकेश झुनझुनवाला को सात अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद के बीच एयरलाइन की उद्घाटन उड़ान के मौके पर आखिरी बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था.
झुनझुनवाला का रविवार सुबह निधन हो गया. उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने भाषण में कहा था कि आमतौर पर एक बच्चा नौ महीने में जन्म लेता है लेकिन हमने आकाश एयर को 12 महीने में तैयार किया. नागर विमानन मंत्रालय के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था.
Also Read: Rakesh Jhunjhunwala कौन थे? उन्हें Big Bull के नाम से क्यों जाना जाता था?
झुनझुनवाला ने कहा कि मुझे नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि लोगों का मानना है कि भारत की नौकरशाही काफी खराब है. लेकिन नागर विमानन मंत्रालय ने हमें जो सहयोग दिया वह अविश्वसनीय है. भाषण देने के बाद झुनझुनवाला ने आकाश एयर की पहली उड़ान में यात्रा भी की थी.
आकाश एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बयान में झुनझुनवाला के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि आकाश एयर में हम उनका ठीक से आभार भी नहीं जता पाये थे. किफायती विमानन सेवा कंपनी आकाश एयर फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद और बेंगलुरु-कोच्चि मार्गों पर उड़ानों का परिचालन कर रही है. 19 अगस्त से यह बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










