ePaper

पीएनबी ने एफडी पर ब्याज दर 0.50 फीसदी बढ़ाई, जीपीएफ की दरों में कोई बदलाव नहीं

Updated at : 04 Jan 2023 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी ने एफडी पर ब्याज दर 0.50 फीसदी बढ़ाई, जीपीएफ की दरों में कोई बदलाव नहीं

पीएनबी ने 3 जनवरी 2023 को जारी एक बयान में कहा कि दो करोड़ रुपये से कम की एक साल से तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.75 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. अभी तक यह दर 6.25 फीसदी थी.

विज्ञापन

PNB Fixed Deposit : अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है और वह यह कि सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक में शुमार पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) पर ब्याज दरों में आधा फीसदी की बढ़ोतरी की है. बैंक ने यह कदम अधिक डिपॉजिट हासिल करने के इरादे से उठाया है.

नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू

पीएनबी ने 3 जनवरी 2023 को जारी एक बयान में कहा कि दो करोड़ रुपये से कम की एक साल से तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.75 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. अभी तक यह दर 6.25 फीसदी थी. पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि नई दरें एक जनवरी, 2023 से लागू हो गई हैं. बैंक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को दो करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर 0.5 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा.

पीएनबी उत्तम योजना की ब्याज दर में भी वृद्धि

इसके साथ ही पीएनबी उत्तम योजना के तहत ब्याज दर को 6.30 से बढ़ाकर 6.80 फीसदी किया गया है. इस योजना में परिपक्वता से पहले निकासी का विकल्प नहीं होता है. बैंक ने कहा है कि 666 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 8.1 फीसदी की सालाना ब्याज दर को बरकरार रखा गया है. नई दरों के लागू होने के बाद पीएनबी के बचत खातों पर 25 आधार अंकों की वृद्धि की गई है, जबकि सावधि जमा के ग्राहकों को 50 आधार अंक तक की वृद्धि देखने को मिलेगी.

Also Read: Financial Education: एफडी से ज्यादा ब्याज कमाने के प्रति लोग लालायित

जीपीएफ की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

इसके अलावा, सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और ऐसी अन्य कोषों पर चौथी तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इन पर तीसरी तिमाही की तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा. वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह दर एक जनवरी से 31 मार्च, 2023 तक के लिए है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola