Pension Plan : मोदी सरकार की इस योजना में 9250 रुपये हर माह पेंशन की गारंटी और 10 साल बाद पूरी रकम रिफंड
pension scheme
Modi Govt LIC Scheme - प्रधानमंत्री वय वंदन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन प्लान है. इसे भारत सरकार द्वारा पेश किया गया है लेकिन इसका संचालन एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम करता है. आइए डीटेल से जानें इस योजना के बारे में -

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY Scheme) Explained : नौकरी से रिटायरमेंट के बाद जो सबसे जरूरी चीज चाहिए होती है, वह है आर्थिक सुरक्षा यानी फाइनेंशियल सिक्योरिटी (Financial Security). यही वजह है कि ज्यादातर सीनियर सिटीजन्स रिटायरमेंट में मिले अपने पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां उन्हें बढ़िया रिटर्न मिल सके.

सही पेंशन योजना में निवेश करने से पैसे भी सुरक्षित रहते हैं और रेगुलर इनकम (Regular Income) भी होती रहती है. ऐसी ही एक योजना है मोदी सरकार (Modi Government) की प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana). इसमें पॉलिसी धारक का मूल धन तो सुरक्षित रहता ही है और इसके साथ ही नियमित अंतराल पर रिटर्न भी मिलता रहता है.
Also Read: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Senior Citizen Saving Scheme में किया बदलाव, आपको मिलेगा ये फायदा
सबसे अच्छी बात यह है कि इस सरकारी योजना के तहत पति और पत्नी, दोनों जब 60 की उम्र के हो जाएंगे, तो वे हर महीने मिलकर 18500 रुपये पेंशन का गारंटीड लाभ उठा सकते हैं. इस पेंशन योजना सबसे खास बात यह है कि 10 साल बाद आपका पूरा निवेश भी वापस मिल जाएगा. आइए इस योजना के बारे में डीटेल से जानते हैं –

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना क्या है?
मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana / PMVVY Scheme) को पेश किया है. यह योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन प्लान है. इसे भारत सरकार द्वारा पेश किया गया है लेकिन इसका संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) करता है.

PMVVY Scheme के तहत सीनियर सिटीजन को निवेश पर अन्य योजनाओं की तुलना में ब्याज ज्यादा मिलता है. इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं. इस योजना के तहत अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है.

पेंशन कितनी मिलेगी? अप्लाई कहां करें?
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत मासिक पेंशन प्लान पर 10 साल तक 8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. दूसरी ओर, सालाना पेंशन चुनने पर 10 साल के लिए 8.3 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इस सरकारी योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है.

एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि प्लान चुनने के आधार पर पेंशन की पहली किस्त पॉलिसी होल्डर द्वारा रकम जमा करने के 1 साल, 6 महीने, 3 महीने या एक महीने बाद मिलेगी. निवेश के आधार पर 1000 से लेकर 9250 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










