ePaper

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Senior Citizen Saving Scheme में किया बदलाव, आपको मिलेगा ये फायदा

Updated at : 14 Nov 2023 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Senior Citizen Saving Scheme में किया बदलाव, आपको मिलेगा ये फायदा

Small Saving Scheme: केंद्र सरकार के द्वारा आमलोगों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है. सरकार के द्वारा सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) समेत कई सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश के नियम में राहत दी है.

विज्ञापन
undefined

Small Saving Scheme: केंद्र सरकार के द्वारा आमलोगों को बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है. सरकार के द्वारा सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) समेत कई सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम योजनाओं में निवेश के नियम में राहत दी है. सरकार के द्वारा पहले वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत खाता खोलने के लिए एक महीने के वक्त मिलता था. अब तीन महीने का वक्त मिलेगा.

undefined

सरकार के द्वारा कहा गया है कि कोई व्यक्ति सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त होने की तारीख से तीन महीने के भीतर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत खाता खोल सकता है और ऐसे सेवानिवृत्ति लाभों के वितरण की तारीख का प्रमाण दे सकता है. वहीं, पीपीएफ के मामले में, योजना को सार्वजनिक भविष्य निधि (संशोधन) योजना, 2023 का नाम दिया गया है.

undefined

सरकार ने कहा है कि यदि पांच साल के खाते में जमा राशि खाता खोलने की तारीख से चार साल के बाद समय से पहले निकाली जाती है, तो डाकघर बचत खाते पर लागू दर पर ब्याज देय होगा. इससे प्री मैच्योर राशि निकालने वालों को थोड़ी राहत मिली है. मौजूदा मानदंडों के अनुसार, यदि पांच-वर्षीय सावधि जमा खाता जमा की तारीख से चार साल के बाद बंद कर दिया जाता है, तो ब्याज की गणना के लिए तीन-वर्षीय सावधि जमा खाते के लिए स्वीकार्य दर लागू होगी.

Also Read: EPFO चलायेगा बड़ा स्पेशल ड्राइव, इन लोगों से की जाएगी रुपये की वसूली, जानें डिटेल
undefined

सरकार ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें इस तरह होंगी. पीपीएफ- 7.1%, एससीएसएस- 8.2%, सुकन्या योजना- 8.0%, एनएससी- 7.7%, पीओ- मासिक आय योजना – 7.4%, किसान विकास पत्र – 7.5%, 1-वर्षीय जमा पर 6.9%, 2-वर्षीय जमा पर 7.0%, 3-वर्षीय जमा पर 7.0%, 5-वर्षीय जमा पर 7.5% और 5-वर्षीय आरडी पर 6.7% का ब्याज निवेश की राशि पर मिलेगा.

undefined

लघु बचत योजना से कई योजनाओं में आपका निवेश कर लाभ के लिए योग्य है. ये आम तौर पर आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कटौती हैं. कुछ सामान्य पात्र योजनाएं एससीएसएस और पीपीएफ हैं. आपको आईटी अधिनियम की धारा 80सी के तहत ₹1.5 लाख तक का लाभ मिलता है.

undefined

वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा कई छोटी बचत योजनाएं लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चलायी जा रही हैं. इसमें सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान, वरिष्ठ नागरिक के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए पीपीएफ, केवाईसी और एनएससी योजना, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिटी और आरडी स्कीम्स शामिल हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola