ePaper

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 : ऐसे आपको आसानी से मिलेगा FREE रसोई गैस, ये कागज रखें अपने साथ

Updated at : 22 Aug 2021 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 : ऐसे आपको आसानी से मिलेगा FREE रसोई गैस, ये कागज रखें अपने साथ

Kolkata: A worker carries an LPG cylinder to load it onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000115A)

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 - इस योजना के तहत सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध केंद्र की मोदी सरकार करा रही है.

विज्ञापन

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 : ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के दूसरे चरण की पिछले दिनों शुरुआत हुई है. इस बार कुछ राहत लाभुकों को दी गई है. पिछले चरण की तरह इस बार लाभार्थियों को इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अब बहुत कम औपचारिकताएं करने की जरूरत होगी. इसबार बिना एड्रेस के सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन के माध्‍यम से गैस सिलिंडर लाभुकों को मिल जाएगा. प्रवासी मजदूर परिवारों की बात करें तो इन्हें राशन कार्ड अथवा पते का प्रमाण पत्र लगाने की भी जरूरत नहीं है.

आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध केंद्र की मोदी सरकार करा रही है. उनके परिवार में से किसी भी सदस्य के नाम पर एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए तभी उन्हें इसका लाभ मिलेगा.

जानें आवेदन करने का तरीका

-सबसे पहल उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पॉर्टल pmuy.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-अब ‘Apply For New Ujjwala 2.0 Connection’ पर क्लिक करें.

-आपको गैस कंपनियों के विकल्प यानी पेज पर नीचे तीन ऑप्शन (इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी) नजर आयेंगे.

Also Read: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत अब सैलरी के साथ- साथ मिलेगा इस अलाउंस का भी पैसा

-अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुनने का काम करें.

-अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने का काम करें.

-दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपके नाम पर एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा.

शुरुआत 10 अगस्त को हुई : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के दूसरे चरण की शुरुआत 10 अगस्त को हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से इसकी शुरुआत की. उज्ज्वला योजना के लिए तय किये गये नियमों के आधार पर ही लोग इसका लाभ ले सकेंगे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन आर्थिक व समाजिक रुप से पिछड़े परिवार की महिलाओं को ही दिया जाता है.

नोट : Pradhan Mantri Ujjwala Yojana का लाभ लेने के लिए eKYC, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड की आवश्‍यकता आपको होगी. यहां चर्चा कर दें कि 2016 में शुरू हुई इस स्कीम के तहत 5 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola