ePaper

PM Kisan News : पीएम किसान स्कीम के तहत 31 मार्च के पहले करा लें ये काम, होगा डबल फायदा

Updated at : 08 Mar 2021 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan News : पीएम किसान स्कीम के तहत 31 मार्च के पहले करा लें ये काम, होगा डबल फायदा

PM Kisan Updates : क्या आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) के लाभुक हैं. तो यह खबर आपके लिए खास है.

विज्ञापन

क्या आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) के लाभुक हैं. तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…केंद्र सरकार जल्द ही आठवीं किस्त जारी करने वाली है. आपको बता दें कि पीएम किसान स्कीम के तहत हर साल मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये देती है जो दो-दो हजार की तीन किस्तों में किसानों के खाते में आता है.

इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच केंद्र सरकार भेजती है. यहां चर्चा कर दें कि अब तक सरकार की ओर से 7 किस्तें किसानों के खातों में पहुंच चुकी है.

31 मार्च के पहले करा लें ये काम : यदि अभी तक आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो अभी भी आपके पास मौका है. आप 31 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें. 31 मार्च के पहले रजिस्ट्रेशन करने पर यदि आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है तो होली बाद 2000 रुपये मिल जाएंगे ही साथ में अप्रैल या मई में आने वाली किस्त के भी 2000 रुपये आपके खाते में आ जाएंगे.

Also Read: 7th Pay Commission Updates : होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, DA को लेकर मोदी सरकार…

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

-पहले PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-अब Farmers Corner पर जाएं.

-यहां आपको ‘New Farmer Registration’ का विकल्प नजर आएगा जिसपर क्लिक कर दें.

-इसके बाद आधार नंबर डाल दें.

-अब कैप्चा कोड डालें और अपने राज्य का चुनाव कर लें. अब प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा.

-इस फॉर्म में आपको अपनी पूरी पर्सनल जानकारी भर देनी हैं.

-साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भी भर दें.

-इसके बाद आप फॉर्म सबमिट करने का काम करें.

केंद्र सरकार की इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराना बहुत आसान है. आप ऑनलाइन घर बैठे ये प्रोसेस पूरा करने का काम कर सकते हैं. इसके अलावा आप पंचायत सचिव या पटवारी या स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर के माध्‍यम से इस योजना के लिए अप्लाई करने में सक्षम हैं.

देनी होगी ये जानकारी : आपको बता दें कि 2019 में यह योजना शुरू हुई जिसमें में बीते कुछ समय में कुछ गड़बड़ियां पाई गईं, जिसे सरकार ने सुधारने का निर्णय लिया है. सरकार ने इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाने का काम किया है. किसान सम्मान निधि योजना में नए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को अब आवेदन फॉर्म में अपनी जमीन का प्लाट नंबर भी दर्ज करना होगा. हालांकि नए नियमों का प्रभाव योजना से जुड़े पुराने लाभार्थियों पर नजर नहीं आएगा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola