ePaper

7th Pay Commission Updates : होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है अच्छी खबर,डीए को लेकर मोदी सरकार...

Updated at : 08 Mar 2021 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission Updates : होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है अच्छी खबर,डीए को लेकर मोदी सरकार...

7th Pay Commission Latest Updates : महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) कब तक बढ़ेगा ? इस सवाल का जवाब हर केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employee ) के साथ-साथ उसका परिवार भी जानना चाहता है. क्योंकि इसके बढ़ने की खबर उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. महंगाई भत्ते (DA hike) की घोषणा का इंतजार इन्हें लंबे वक्त से है.

विज्ञापन
  • अभी 17 फीसदी महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है

  • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता होली के पहले बढ़ सकता है

  • मोदी सरकार जल्द ले सकती है महंगाई भत्ता पर फैसला

7th Pay Commission Latest Updates : महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) कब बढ़ेगा ? इस सवाल के जवाब में हर केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employee ) है. क्योंकि इसके बढ़ने की खबर केंद्रीय कर्मचारी के साथ-साथ उनके परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला देगी. महंगाई भत्ते (DA hike) की घोषणा का इंतजार इन्हें लंबे समय से है. यहां चर्चा कर दें कि केंद्र सरकार ने एक फरवरी को अपना बजट पेश किया जिससे भी केंद्रीय कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी.

केंद्रीय कर्मचारियों की नजर अब सरकार के फैसले पर टिक चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोदी सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देने का काम कर सकती है. महंगाई भत्ते को लेकर सरकार बड़ा फैसला कर सकती है. गौर हो कि पिछले साल कोरोना के कारण महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई थी. यही वजह है कि कर्मचारी मोदी सरकार से इस बार कुछ ज्यादा की उम्मीद लगाए नजर आ रहे हैं.

बढ़ेगी सैलरी और पेंशन : उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के हित में जल्द फैसला लेने का काम कर सकती है. महंगाई भत्ते में इजाफे की खबर से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि पहले से 17 प्रतिशत का जो हिसाब चला आ रहा है, उसी के मुताबिक 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा. एक साल से ज्यादा से कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं और अब पूरे आसार हैं कि जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार अच्छी खबर देगी.

Also Read: LPG Updates : आम आदमी को बड़ी राहत, बदला रसोई गैस का यह नियम, ऐसे चेक करें अपने गैस की सब्सिडी

जल्द हो सकता है ऐलान : यहां चर्चा कर दें कि महंगाई भत्ते पर केंद्र सरकार हर 6 महीने में समीक्षा करने का काम करती है. इसका कैलकुलेशन बेसिक पे (Basic Pay) के आधार पर होता है. बेसिक पे को कैल्कुलेट करके इसका प्रतिशत में बढ़ोतरी की जाती है. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर की जाएगी. वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है.

17 फीसदी महंगाई भत्ता : सरकार यदि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है. यदि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाए तो यह 21 फीसदी तक पहुंच सकता है. यदि सरकार की ओर से एरियर के तौर पर 4 फीसदी का ऐलान कर दिया जाता है तो महंगाई भत्ता 25 फीसदी तक मिलेगा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola