PNB Mega E-Auction : सस्ते दामों पर प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर लेकर आ रहा पीएनबी, 12 अगस्त को होगी मेगा नीलामी

Updated at : 02 Aug 2021 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
PNB Mega E-Auction : सस्ते दामों पर प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर लेकर आ रहा पीएनबी, 12 अगस्त को होगी मेगा नीलामी

पीएनबी ने ट्विटर के जरिए मेगा ई ऑक्शन के बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन

PNB Mega e-auction scheme : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सस्ते दामों पर प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर लेकर आई है. देश के लोगों को सस्ती कीमतों में मकान, दुकान और प्लॉट खरीदने का मौका देने के लिए बैंक ने पीएनबी मेगा ई-ऑक्शन योजना को लॉन्च किया है. इस योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले आगामी 12 अगस्त 2021 को मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी. पीएनबी के इस ऑफर में शामिल होकर आप भी रियायती दरों पर मकान, दुकान और प्लॉट खरीद सकते हैं.

बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएनबी ने ट्विटर के जरिए मेगा ई ऑक्शन के बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा है, ‘पीएनबी आपके लिए लाया है सस्ते दामों में प्रॉपर्टी खरीदने का एक बेहतरीन मौका. पीएनबी के सुपर मेगा ई-ऑक्शन योजना के तहत खरीदें आवासीय, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी.’


कितनी संपत्तियां बेचेगा पीएनबी?

दरअसल, पीएनबी अपने एनपीए (गैर-निष्पादित आस्तियां) के बोझ को कम करने के लिए और कर्ज में डूबी अपनी रकम को वापस लाने के लिए गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी को नीलाम करेगा. पीएनबी मेगा ई-ऑक्शन योजना के तहत 13700 आवासीय संपत्तियां और 3088 कमर्शियल प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा. इसके अलावा, इसमें ऑद्यौगिक संपत्तियां 1541 और कृषि संपत्तियां 109 हैं. बैंक की इस नीलामी में कुल 11 बैंक भाग लेंगे. यह वे संपत्तियां हैं, जो डिफॉल्ट की सूची में आ चुकी हैं.

कैसे लें नीलामी में हिस्सा?

  • ई- नीलामी की नोटिस में दी गई संबंधित संपत्ति के लिए ईएमडी यानी अर्नेस्ट मनी जमा

  • संबंधित बैंक शाखा में ‘KYC डॉक्यूमेंट्स’ दिखाना होता है.

  • नीलामी में शामिल होने वाले शख्स के पास डिजिटल सिग्नेचर होना चाहिए. नहीं हो तो इसके लिए ई-नीलामीकर्ता या किसी अन्य

  • अधिकृत एजेंसी से संपर्क किया जा सकता है.

  • संबंधित बैंक शाखा में ईएमडी जमा करने और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स दिखाने के बाद बोली लगाने वालों के ईमेल आईडी पर ई-

  • नीलामीकर्ता लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजेंगे.

  • नीलामी के नियमों के अनुसार ई-नीलामी के दिन समय पर लॉग इन कर बोली लगा सकते हैं.

Also Read: PNB ने 7 दिन से 10 साल तक की एफडी रेट में किया बदलाव, बुजुर्गों को मिलेगा विशेष फायदा, जानिए कैसे?

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola