PM Ujjwala Yojana Free Cylinder : योगी सरकार का दिवाली पर बड़ा तोहफा,1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर

Updated:
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Free Cylinder

PM Ujjwala Yojana Free Cylinder

PM Ujjwala Yojana Free Cylinder : उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर रिफिल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जबकि शेष राशि का भार राज्य सरकार उठाती है. यह योजना गरीब परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana Free Cylinder : उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर रिफिल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जबकि शेष राशि का भार राज्य सरकार उठाती है. यह योजना गरीब परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है.

दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वितरण

दिवाली के मौके पर, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का ऐलान किया है. इससे राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दिवाली से पहले मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है. पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवारों और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला था, जबकि इस बार लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ हो गई है. इसके लिए सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

Also Read: Ajay Jadeja: अचानक विराट कोहली से ज्यादा अमीर कैसे हो गए अजय जडेजा, जानकर चौंक जाएंगे आप

होली पर भी मिला था मुफ्त सिलेंडर

होली के मौके पर भी योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर प्रदान किए थे. 10 नवंबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का शुभारंभ किया था, जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने की व्यवस्था की गई थी.

Also Read: Success Story: अचार बेचकर बनीं करोड़पति, 500 रुपये की शुरुआत ने कृष्णा यादव को दिलाई 5 करोड़ की पहचान

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola