ePaper

LPG Cylinder News: एलपीजी कनेक्शन लेने वालों को 1600 रुपये मदद दे रही मोदी सरकार, जानें कैसे मिलेगा यह लाभ

Updated at : 13 Feb 2023 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder News: एलपीजी कनेक्शन लेने वालों को 1600 रुपये मदद दे रही मोदी सरकार, जानें कैसे मिलेगा यह लाभ

एलपीजी सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने वालों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक मदद दे रही है. अगर आप 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रहे हैं, तो आपको 1,600 रुपये की मदद मिलेगी. 5 किलो वाले सिलेंडर पर 1,150 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी.

विज्ञापन

LPG Cylinder News: एलपीजी सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने वालों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक मदद दे रही है. अगर आप 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रहे हैं, तो आपको 1,600 रुपये की मदद मिलेगी. 5 किलो वाले सिलेंडर पर 1,150 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. सरकार की ओर से जो आर्थिक मदद मिल रही है, उसमें सिलेंडर के लिए सिक्यूरिटी डिपॉजिट, प्रेशर रेग्युलेटर, एलपीजी होस, डोमेस्टिक गैस कंज्यूमर कार्ड और इंस्पेक्शन/इंस्टॉलेशन/डेमोंस्ट्रेशन चार्जेज शामिल हैं.

उज्ज्वला योजना के लाभुकों को मिल रहे हैं ये लाभ

पीएम मोदी की सरकार यह आर्थिक मदद उन लोगों को दे रही है, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रहे हैं. इस योजना के तहत सिलेंडर लेने की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पहली बार भरा हुआ सिलेंडर मिलेगा. इसके साथ हॉट प्लेट यानी स्टोव भी मुफ्त में दिया जाता है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत गरीब परिवारों के लिए हुई थी.

इन लोगों को मिलता है योजना का लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन परिवार की महिला के नाम पर दिया जाता है. जो लोग इस योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लेने के योग्य हैं, उनकी सूची इस प्रकार है :

  • अनुसूचित जाति के परिवार.

  • अनुसूचित जनजाति के परिवार.

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक.

  • अति पिछड़ा वर्ग.

  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभुक.

  • चाय बागान में काम कर रहे आदिवासी.

  • जंगलों में रहने वाले लोग.

  • द्वीपों और नदी द्वीपों पर रहने वाले लोग.

  • सोशियो इकॉनोमिक एंड कास्ट सेंसस में शामिल परिवार (संक्षिप्त मकान सूची – अस्थायी पहचान संख्या).

  • 14 प्वाइंट डिक्लरेशन के आधार पर गरीब परिवार.

  • आवेदक की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए.

  • आवेदक के नाम पर कहीं और एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

Also Read: LPG Cylinder: रसोई गैस पर जमीन से आसमान तक छिड़ी जंग, विमान में स्मृति की कांग्रेस नेता से भिड़ंत
योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • अपने ग्राहक को जानें यानी केवाईसी (KYC).

  • राशन कार्ड या राशन कार्ड के लिए किया गया आवेदन.

  • लाभुक के आधार के साथ-साथ आवेदन में क्रम संख्या 2 पर जिस सदस्य का नाम है, उसका भी आधार कार्ड देना होगा.

  • आवास का प्रमाण : आधार में जो पता दर्ज है, अगर कनेक्शन उसी पता पर लेना है, तो आधार को आवास का प्रमाण माना जायेगा. कोई और दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

  • बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola