ePaper

PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का ताजा अपडेट, जानिए खाते में कब आ रही रकम

Updated at : 10 Jul 2023 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का ताजा अपडेट, जानिए खाते में कब आ रही रकम

PM Kisan 14th Installment: उम्मीद की जा रही है कि किसानों के खाते पीएम किसान योजना की रकम इसी महीने की 15 तारीख तक आ जाएगी. हालांकि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपना ई-केवाईसी करा लिया है.

विज्ञापन

PM Kisan 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार योजना के लाभार्थी किसान बेसब्री से कर रहे हैं. किसान इंतजार कर रहे हैं कि उनके खाते में योजना की रकम कब आएगी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो योजना की रकम किसानों के खाते में 15 जुलाई तक आ सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे डाले गये थे.

जरूरी है ई-केवाईसी
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उम्मीद की जा रही है कि किसानों के खाते पीएम किसान योजना की रकम इसी महीने की 15 तारीख तक आ जाएगी. हालांकि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपना ई-केवाईसी करा लिया है. जाहिर है केन्द्र सरकार ने किसान सम्मान निधि पाने के लिए  ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो योजना की रकम उसके खाते में नहीं आएगी. अगर आपका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो आप ऑनलाइन या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे ई-केवाईसी कैसे करा सकते हैं.

कैसे करें ई-केवाईसी अपडेट
अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया है तो सबसे पहले आप पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज की दाईं तरफ दिए गए ईकेवाईसी ऑप्शन पर विकल्प कर दें. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड को फिल कर दें साथ ही सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें. जो विकल्प आएगा उसपर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज कर दें. जो ओटीपी आएगा उसे फिल कर दें.

14 वीं किस्त के लिए आवेदन कैसे करें
अगर आप किसान हैं और पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की आधाकिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक करें. इसके बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर दें. भाषा को चुन लें. आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को चुन लें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भर दें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. इसके बाद एक कैप्चा कोड आएगा. कैप्चा फिल करने के बाद गेट ओटीपी पर जाकर सबमिट कर दें. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola