PM Kisan Yojana: अब किसान इस तरह भी कर सकते हैं अपना ई-केवाईसी, जानें क्या है सरकार की नई सुविधा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jun 2023 1:45 PM

विज्ञापन

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC ON TUESDAY, SEPT. 13, 2022** Thiruvananthapuram: Congress leader Rahul Gandhi walks with an elderly supporter during the party's Bharat Jodo Yatra, in Thiruvananthapuram district, Tuesday, Sept. 13, 2022. (PTI Photo)(PTI09_13_2022_000207A)

PM Kisan Yojana: पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा पेश करने के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पीएम-किसान मोबाइल ऐप के जरिये दूरदराज के किसान बिना किसी ओटीपी और फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन कर बड़े आराम से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आप केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं, और अभी तक आपका ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि, केन्द्र सरकार ने ई-केवाईसी को लेकर नये सुविधा की घोषणा की है. गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की रकम बहुत जल्द आपके खाते में आने वाली है, ऐसे में जरूरी है कि आपकी ओर से कोई कमी न रह जाये. नहीं तो, आपके खाते में योजना की रकम नहीं आएगी.

इस नई सुविधा की शुरुआत केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने की है. उन्होंने योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के सरकार के मिशन के तहत नई सुविधा का अनावरण किया है. केंद्र सरकार की योजना पीएम-किसान के तहत पंजीकृत कृषक अब ‘वन-टाइम पासवर्ड’ या फिंगरप्रिंट के बिना सिर्फ अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी का काम आसानी से कर सकते हैं. सरकार ने इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर चेहरा प्रमाणीकरण सुविधा दी है.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कही ये बात
पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा पेश करने के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल योजना का क्रियान्वयन काफी आसान हो गया है. उन्होंने कहा कि पीएम-किसान मोबाइल ऐप के जरिये दूरदराज के किसान बिना किसी ओटीपी और फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन कर बड़े आराम से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

नए मोबाइल ऐप का कैसे करना है इस्तेमाल
नए मोबाइल ऐप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके इस्तेमाल के लिए आप गूगल प्ले स्टोर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.सबसे बड़ी बात की इस ऐप के जरिये किसान पीएम-किसान खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. किसान नो यूजर स्टेटस मॉड्यूल का उपयोग कर भूमि बुआई की स्थिति, आधार को बैंक खातों से जोड़ने और ई-केवाईसी की स्थिति की भी जानकारी दे सकते हैं.

कब आएगी 14वीं किस्त की रकम
गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन बार किसानों के खातों में केन्द्र सरकार 2000 रुपये डालती है. साल में तीन किस्तों में सरकार कुल 6 हजार रुपये की रकम किसानों को देती है. इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को वित्तीय सहायता देना है. इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी लेकिन इसे दिसंबर 2018 से लागू किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के आखिरी में किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं. 

Also Read: मणिपुर में महिलाओं की ‘दादागीरी’! 12 खूंखार आतंकियों को छुड़ाया, 6वीं बटालियन पर हमले का मास्टरमाइंड भी छूटा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola