PM Kisan Yojana: कब आएगी किसानों के खाते में 14 वीं किस्त की रकम! ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 May 2023 1:26 PM
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का लाभुक किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही सरकार किसानों के खाते में पैसे डाल सकती है. अगर आप पीएम किसान योजना के लाभुक है और आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त के बाद अब किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार है. 10 करोड़ से ज्यादा लाभुक किसान योजना की रकम के लिए दिन गिन रहे हैं. अगर आपका नाम भी लाभुकों की लिस्ट में है तो बहुत जल्द आपका इंतजार खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि जल्द ही केन्द्र सरकार योजना की 14वीं किस्त की रकम जारी कर देगी. जानकारी के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार जून से लेकर जुलाई के बीच आपके खाते में रकम डाल सकती है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
कब जारी होगी योजना की रकम: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त किसानों के खाते में 26 फरवरी को जारी की गई थी. अब किसानों के अगली किस्त का इंतजार है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार जून से लेकर जुलाई के बीच किसानों के खाते में रकम ट्रांसफर कर सकती है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 13वीं किस्त के तहत करीब 16800 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए थे.
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभुक है और आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाना होगा.
-
वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद अब फार्मर्स कॉर्नर ऑप्शन पर क्लिक करें.
-
अब बेनिफिशियरी स्टेटस विकल्प पर क्लिक कर दें.
-
क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा.
-
नये पेज में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें समेत अन्य जानकारियां डालें.
-
इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
Also Read: Karnataka Cabinet expansion: कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में किचकिच शुरू, मंत्री पद को लेकर बवाल
बता दें, पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी लाभुक किसानों को केंद्र सरकार की ओर से साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है. यानी एक साल में सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये डालती है. योजना के तहत, पात्र लाभार्थियों को पैसा देने की पूरी देनदारी सरकार की ओर से वहन किया जाता है. सभी भूमिधारी किसान परिवार, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है, वे योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










