PM Kisan Yojana 2024: आधार नंबर से आसानी से पता करें पीएम किसान की किस्त, जानें पूरा प्रोसेस

pm-kisan-yojana
PM Kisan Yojana 2024: क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना की किस्त के संबंध में आप अपने आधार नंबर का यूज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आज हम आपको पूरी प्रक्रिया बताते हैं.
PM Kisan Yojana 2024: केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए एक खास योजना चलाती है जिसका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को साल में 6 हजार रुपये की सहायता देती है. यह सहायता तीन किस्तों में किसानों को दी जाती है और दो-दो हजार के तीन किस्त सालभर में किसानों के खाते में डाले जाते है. अबतक किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 16 किस्त आ चुकी है. अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है.
इस योजना के लिए कुछ शर्तें हैं जैसे कि आवेदक की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए. लाभार्थी के पास आधार कार्ड, निवास का प्रमाण, पैन कार्ड आदि होना जरूरी है. यहां खास बात यह है कि जब किसानों के खाते में योजना की किस्त आती है तो वे आधार कार्ड के माध्यम से चेक करने में सक्षम हैं. आए आपको इसका तरीका बताते हैं.
Kisan Rin Portal: क्या है किसान ऋण पोर्टल, कैसे अन्नदाताओं को मिलता है इसका लाभ, जानें डिटेल
Aadhar Card से PM Kisan Check करने का प्रोसेस जानें
PM Kisan Status : यदि आप PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं और चाहते हैं कि सरकार के द्वारा जारी की गई किस्त के बारे में आपको जानकारी मिले वो भी आधार नंबर का यूज करके…तो आपको कुछ प्रोसेस करने की जरूरत है.
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें. पोर्टल का होमपेज आपके सामने आ जाएगा.
- इसके बाद नीचे FARMERS CORNER में स्क्रॉल करें. इस सेक्शन में “Know Your Status” नजर आएगा जिसपर आपको क्लक करना है.
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा. यहां ऊपर दिए गए विकल्प Know Your Registration Number पर क्लिक करें.
- अब नए पेज पर अपने आधार नंबर को डालें और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा.
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड को भर दें. इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करने का काम करें.
- अब आपके सामने जो स्क्रीन है उसपर PM Kisan इंस्टॉलमेंट की पूरी डिटेल्स दिखने लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










