PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त के पहले पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए आयी बड़ी खबर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Jun 2023 7:12 AM
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है किस दिन पीएम किसान की 14वीं किस्त आ सकती है. इस बीच ई-केवाईसी को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है.
PM Kisan Yojana: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…केंद्र सरकार की योजना पीएम-किसान के तहत पंजीकृत कृषक अब ‘वन-टाइम पासवर्ड’ (ओटीपी) या ‘फिंगरप्रिंट’ के बिना अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी का काम आसानी से करने में सक्षम हैं. सरकार ने इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर ‘चेहरा प्रमाणीकरण’ सुविधा लाभार्थियों के लिए पेश किया है.
पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा पेश किया गया. उन्होंने कहा कि योजना का कार्यान्वयन ‘टेक्नोलॉजी का यूज करके बहुत आसान हो गया है. पीएम-किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से दूरदराज के किसान बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा करने में सक्षम हैं.
यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्त केंद्र की मोदी सरकार देती है. किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद सरकार करती है ताकि उनके जीवन यापन का स्तर कुछ ठीक हो सके. इस योजना की शुरूआत फरवरी 2019 में हुई थी लेकिन इसे दिसंबर 2018 से लागू किया जा रहा है. 8.1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 13वीं किस्त का भुगतान किया गया और अब किसानों को चौदहवीं किस्त का इंतजार है.
आपको बता दें कि नए मोबाइल ऐप का उपयोग करना बहुत आसान है. इसे आप ‘गूगल प्ले स्टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप किसानों को योजना और पीएम-किसान खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करेगा. किसान ‘नो यूजर स्टेटस मॉड्यूल’ का उपयोग करके किसान भूमि बुआई की स्थिति, आधार को बैंक खातों से जोड़ने और ई-केवाईसी की स्थिति की भी जानकारी दे सकते हैं.
Also Read: PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है 14वीं किस्त, यहां जानिए पीएम किसान के लिए कैसे करें आवेदन
पीएम किसान की14वीं किस्त को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अभी तक 13वीं किस्त के बाद 14वीं किस्त नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है इसी महीने 14वीं किस्त आ सकती है. हालांकि सरकार द्वारा पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










