PM Kisan Yojana 2023: 14वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आएंगे या नहीं, यहां चेक करें ताजा अपडेट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jun 2023 1:46 PM
**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @MahilaCongress ON WEDNESDAY, SEPT. 7, 2022** Kanyakumari: Congress leader Rahul Gandhi addresses the launch of 'Bharat Jodo Yatra', in Kanyakumari, Wednesday, Sept. 7, 2022. (PTI Photo)(PTI09_07_2022_000248B)
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप जान लें कि आपके खाते में सम्मान निधि की रकम आ रही है या नहीं. अगर आप लिस्ट में अपना नाम जानना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की रकम जल्द ही केन्द्र सरकार किसानों के खाते में डाल देगी. किसान काफी लंबे समय से 14 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है केन्द्र सरकार इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक किसानों के खाते में पैसा डाल सकती है. गौरतलब है कि सम्मान निधि की 13वीं किस्त किसानों के खाते में फरवरी महीने में ही डाल दी गई थी.
लाभुक हैं तो तुरंत करें यह काम
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप जान लें कि आपके खाते में सम्मान निधि की रकम आ रही है या नहीं. अगर आप लिस्ट में अपना नाम जानना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की स्टेटस चेक करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर बैठे बड़ी आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
कैसे चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसके चेक करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें. इसके बाद होप पेज खुलने पर आप Farmers Corner सेक्शन क्लिक करें. इसके बाद आप Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक कर दें. फिर अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर अपना स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं.
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए साल में तीन बार फंड जारी करती है. पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार उनके खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देती है. किसानों को अब तक 13वीं किस्त के पैसे मिल चुके हैं. उन्हें अब 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि उन्हीं लाभुक किसानों के खातों में पैसे डाले जाते हैं जिन्होंने ई-केवाईसी करा लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










