ePaper

PM Kisan Yojana : कब आएगी 14वीं किस्त ? पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर आया अपडेट, ऐसे चेक करें नाम

Updated at : 20 May 2023 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana : कब आएगी 14वीं किस्त ? पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर आया अपडेट, ऐसे चेक करें नाम

PM Kisan Yojana : सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें. यहां Beeficiary List पर क्लिक या टैप कर दें. जानें कैसे चेक कर सकते हैं अपना नाम

विज्ञापन

PM Kisan Yojana :यदि आप पीएम किसान (PM Kisan) योजना के लाभार्थी हैं तो आपको जरूर 14वीं किस्त का इंतजार होगा. अगली किस्त को लेकर 12 करोड़ से अधिक किसान इंतजार में हैं. पिछली बार यानी 13वीं किस्त 112780670 किसानों के खातों में पहुंची थी, लेकिन खबरों की मानें तो इस बार दो करोड़ से अधिक किसान 2000 रुपये की इस किस्त से वंचित हो सकते हैं. दिसंबर-मार्च 2022-23 की किस्त की बात करें तो यह केवल 8.80 करोड़ किसानों के खातों में ही पहुंच पायी थी जबकि अगस्त-नवंबर की किस्त भी 9 करोड़ किसानों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से डाली गयी थी.

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान योजना को चलाती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किस्त उठा रहे अपात्र लाभार्थियों पर सरकार बेहद सख्त हो चुकी है. करोड़ों लोगों के नाम पीएम किसान की लिस्ट से हटा दिये गये हैं या फिर किस्त रोक दी गयी है. यदि आप भी देखना चाहते हैं कि आने वाली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं तो आइए इसका तरीका हम आपको बताते हैं….

-सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें. यहां Beeficiary List पर क्लिक या टैप कर दें.

-इसके बाद स्टेट बाक्स में अपने राज्य का नाम सलेक्ट कर लें.

-डिस्ट्रिक्ट वाले खाने में अपना जिला, सब डिस्ट्रिक्ट में अपने तहसील का नाम सलेक्ट कर लें. इसके ब्लॉक और फिर गांव का नाम भरकर Get Report पर क्लिक करने का काम करें.

-आपके सामने पीएम किसान के लाभार्थियों की एक लिस्ट आ जाएगी. यदि आपका नाम कटा नहीं है तो इसमें जरूर होगा.

कब आएगी 14वीं किस्त?

यदि आपको याद हो तो पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम केंद्र की मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावी हो गया था. इस स्कीम के तहत छोटे किसानों को केंद्र की मोदी सरकार हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है. ये पैसे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट भेजे जाते हैं. पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई जबकि दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों को दी जाती है.

Also Read: पीएम किसान सम्मान निधि की जिन किसानों की अटकी है 13वीं किस्त तो करें ये काम, एक झटके में आ जाएगा पूरा पैसा

वहीं तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. केंद्र की मोदी सरकार किस्त किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर करती है. यदि अप्रैल-जुलाई 2023-24 की किस्त के बारे में बात करें तो इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 14वीं किस्त मई के आखिरी हफ्ते में आ सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola