PM Kisan 12th Installment Date: जल्द आने वाली है 12वीं किस्त, इससे पहले जाने लें कुछ जरूरी बात

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of 'Vaisakhi', in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)
PM Kisan Yojana 12th Installment: अब योजना से जुड़े लाभार्थियों यानी पात्र किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. नियमों के हिसाब से 12वीं किस्त के पैसे अगस्त माह से नवंबर महीने के बीच किसानों के खातों में डाले जाते हैं.
PM Kisan Yojana 12th Installment: यदि आप पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…कुछ दिनों के बाद पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त किसानों के खाते में आ जाएगी. हालांकि इससे पहले कुछ ऐसी बातें हैं जिसे आपको जानना जरूरी है. ऐसा ना हो कि आप 12वीं किस्त का इंतजार करते रह जाएं और आपके खाते में पैसे आए ही नहीं. दरअसल किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना रखा गया है. इस योजना के तहत किसानों को केंद्र की मोदी सरकार मदद पुहंचाती है.
इस योजना की 11 किस्त किसानों के खाते में पहले ही आ चुकी है. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये केंद्र की मोदी सरकार देती है. साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजने का काम मोदी सरकार करती है. इस बीच आइए आज जानते हैं कि आखिर कौन सी ये गलतियां और आप करते हैं जिसकी वजह से पीएम किसान का पैसा अटक सकता है.
-बैंक खाते पर और आधार पर नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होने की वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं.
-आधार नंबर का सही ना होना एक कारण हो सकता है.
-बैंक खाता संख्या का सही न होना भी पैसे अटकने की वजह हो सकती है.
-जेंडर सही नहीं होने पर जैसी कुछ वजह है जिसके कारण आपकी राशि अटकने के चांस हैं.
-यदि आपको ऐसी समस्या है तो आप अपनी दिक्कतों को पीएम किसान पोर्टल के जरिए दूर करने में सक्षम हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर ओपन करना होगा. आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी है.
-इसके बाद ‘फॉर्मर कॉर्नर’ पर जाकर नीचे ‘हेल्प डेस्क’ वाले विकल्प को चुनने का काम करें.
-आपको किसी समस्या के बारे में बताना है, तो ‘रजिस्टर क्वैरी’ पर क्लिक कर दें.
-इसके बाद फिर अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर भरकर ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक कर दें.
-अब आपके सामने कई सारे कारण नजर आएंगे जैसे- खाता संख्या सही न हो, जेंडर सही न हो….इनमें से अपनी समस्या को आपको चुनना होगा.
-इसके बाद फिर बॉक्स में अपनी समस्या के बारे में लिखें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने का काम करें.
-फिर आप ‘Know the Query Status’ पर क्लिक कर दें और फिर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या डालकर अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं.
ई-केवाईसी की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है. अब योजना से जुड़े लाभार्थियों यानी पात्र किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. नियमों के हिसाब से 12वीं किस्त के पैसे अगस्त माह से नवंबर महीने के बीच किसानों के खातों में डाले जाते हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जो बात कही गयी है उसके अनुसार तो अगस्त महीने में ये केंद्र की मोदी सरकार जारी कर सकती है. आपको बता दें कि अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11 किस्त लाभार्थियों के खाते में आ चुके हैं. वहीं, अब 12वीं किस्त जारी की जाएगी. 12वीं किस्त में भी 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




