PM Kisan Scheme: खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ियां, इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त के पैसे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Sep 2022 10:41 PM
PM Kisan Scheme: 12वीं किस्त के पैसों की बाट जोह रहे लोगों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है. बहुत जल्द आपके खाते में किसान योजना की 12वीं किस्त डाल दी जाएगी. केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में पैसा कभी भी ट्रांसफर कर सकती है.
PM Kisan Scheme: अगर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची में आपका नाम भी है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है. बहुत जल्द आपके खाते में किसान योजना की 12वीं किस्त डाल दी जाएगी. केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में पैसा कभी भी ट्रांसफर कर सकती है. गौरतलब है कि केन्द्र की मोदी सरकार साल में तीन बार किसानों के खाते में सम्मान निधि की रकम जमा कराती है.
कब तक आ जाएगी किसानों के खाते में 12वीं किस्त: 12वीं किस्त के पैसों की बाट जोह रहे लोगों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है. गौरतलब है कि मोदी सरकार साल में तीन बार किसानों के खाते में पैसे डालती है. किसानों को साल की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच दे दी जाती है. वहीं, दूसरी किस्त अगस्त से लेकर नवंबर के बीच में दी जाती है. जबकि तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच में आता है. ऐसे में अक्टूबर में किसानों को 12वीं का तोहफा मिल सकता है.
अपडेट कर लें ईकेवाईसी: पीएम किसान सम्मान निधि की रकम उन्हीं किसानों के खाते में डाले जाएंगे जिन्होंने अपना ईकेवाईसी करवा लिया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाया है तो इसे अब भी कराया जा सकता है. गौरतलब है कि ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी. हालांकि, आप ये यदि नहीं करवा पाये हैं तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी जाकर करवा सकते हैं.
परेशानी का यहां करें समाधान: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपको किसी किस्म की परेशानी हो रही है तो आप इसका अभी समाधान कर सकते हैं. इसके लिए आप हेल्प लाइन नंबर 155 261 या 1800 11 5526 पर कॉल कर सकते हैं. आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अभी भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
Also Read: अमेरिका की फेडरल रिजर्व ने बढ़ायी ब्याज दर, क्या होगा भारत में असर, जानिये एक्सपर्ट की राय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










