PM Kisan Yojana: खाते में आने वाली है 14वीं किस्त! कहीं लिस्ट से हट तो नहीं गया आपका नाम, ऐसे चेक करें स्टेटस

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: खाते में आने वाली है 14वीं किस्त! कहीं लिस्ट से हट तो नहीं गया आपका नाम, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: उन किसानों के खाते में सम्मान निधि के पैसे नहीं आएंगे जिन्होंने अभी तक अपना केवाईसी नहीं कराया है. उनके खाते में योजना की रकम नहीं आएगी. अगर किसी कारणवश अब तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो अब भी समय है इसे आप बड़े आराम से करा सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों को जल्द ही केन्द्र सरकार से खुशखबरी मिल सकती है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सम्मान निधि की रकम किसानों के खाते में डाल दी जाएगी. अगर आप भी योजना के लाभुक किसान हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है केन्द्र सरकार इस महीने के अंत कर किसानों के खाते में पैसा डाल सकती है. गौरतलब है कि सम्मान निधि की 13वीं किस्त किसानों के खाते में फरवरी महीने में ही डाल दी गई थी.

इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि इस महीने के अंत तक लाभुक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की रकम आ जाएगा. हालांकि उन किसानों के खाते में पैसे नहीं आएंगे जिन्होंने अभी तक अपना केवाईसी नहीं कराया है. उनके खाते में योजना की रकम नहीं आएगी. अगर किसी कारणवश अब तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी माध्यम से ई-केवाईसी की करा सकते हैं. इसके अलावा ऑफलाइन तरीके से भी ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

आपके खाते में आएगी या नहीं योजना की रकम
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में योजना की रकम आएगी या नहीं. अगर आप लिस्ट में अपना नाम जानना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की स्टेटस चेक करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर बैठे बड़ी आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. हालांकि ऑफलाइन तरीके से भी स्टेटस चेक किया जा सकता है.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में अगर अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉग इन करें. इसके बाद होप पेज खुलने पर आप Farmers Corner सेक्शन क्लिक करें.  इसके बाद आप Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक कर दें. फिर अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर अपना स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola