ePaper

pm kisan samman nidhi : अप्रैल में आने वाला है पीएम किसान निधि का पैसा, अगर आये ये मैसेज तो क्या करें?

Updated at : 08 Mar 2022 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi : अप्रैल में आने वाला है पीएम किसान निधि का पैसा, अगर आये ये मैसेज तो क्या करें?

मोदी सरकार ने एक जनवरी 2022 को किसानों के खाते में सम्मान निधि की 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था. जानकारी के अनुसार अब अप्रैल माह में किसानों के खाते में 11वीं किस्त का पैसा आने वाला है.

विज्ञापन

pm kisan samman nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा अगले महीने किसानों के एकाउंट में आने वाला है. लेकिन कई किसानों के खाते में एफटीओ इज जेनरेटेड एंड पेमेंट कंफर्मेशन इज पेंडिंग लिखा हुआ आ रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो जल्दी पता करें, अन्यथा संभव है कि अगले माह आने वाला किसान सम्मान निधि का पैसा आपके खाते में ना आये.

एक जनवरी को आया था 10वीं किस्त का पैसा 

मोदी सरकार ने एक जनवरी 2022 को किसानों के खाते में सम्मान निधि की 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था. जानकारी के अनुसार अब अप्रैल माह में किसानों के खाते में 11वीं किस्त का पैसा आने वाला है. आपका पैसा ना रूके और आसानी से आपके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आ जाये, इसके लिए आपको अपना स्टेट्‌स चेक करना चाहिए. कई किसान अभी भी यह शिकायत कर रहे हैं कि उनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है और कुछ लोगों को FTO इज जेनरे​टेड एंड पेमेंट कंफर्मेशन इज पेंडिंग का मैसेज आ रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो परेशान ना हो, इस मैसेज से आपका पैसा रूकने वाला नहीं है.

स्टेट्‌स चेक करना हो तो क्या करें

FTO is generated का अर्थ है कि आपकी पूरी जानकारी चेक कर ली गयी है और कुछ दिनों में ही आपको किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर कर दिया जायेगा. किसान सम्मान निधि के बारे में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. चाहे आपको स्टेट्‌स चेक करना हो या फिर रजिस्ट्रेशन करना हो आप आसानी से घर बैठे सब काम आनलाइन कर सकते हैं.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आपने किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया है, तो जल्दी करें और अपना नाम रजिस्टर करायें. इसके लिए आप पीएम किसान सम्मान निधि के वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जायें और Farmers Corner पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें. इस काॅर्नर पर जाकर जो जानकारी मांगी जा रही है उसे भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें.

Also Read: Budget Session 2022: बजट सत्र के दूसरे चरण में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 14 से शुरू होने की संभावना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola