ePaper

Philanthropists In India: अंबानी-अदानी से ज्यादा दान करते हैं HCL के मालिक शिव नाडर, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 03 Nov 2023 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Philanthropists In India: अंबानी-अदानी से ज्यादा दान करते हैं HCL के मालिक शिव नाडर, देखें पूरी लिस्ट

Philanthropists In India: भारत में दानवीरों की ये सूची, एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 के द्वारा जारी किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शीर्ष 10 लोगों के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में ₹3,034 करोड़ दान किया गया था. जबकि, वित्त वर्ष 2022-23 में ₹5,806 करोड़ का दान दिया है.

विज्ञापन
undefined

Philanthropists In India: देश में बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों की कमी नहीं है. इस बीच, HCL Technology के संस्थापक शिव नादर ₹2,042 करोड़ का दान देकर सबसे परोपकारी व्यक्ति के रुप में उभरे हैं. इन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 76 प्रतिशत ज्यादा दान किया है. इसमें बताया गया है कि 78 वर्षीय शिव नादर पांच साल में तीसरी बार दानवीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे हैं.

undefined

भारत में दानवीरों की ये सूची, एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2023) के द्वारा जारी किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शीर्ष 10 लोगों के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में ₹3,034 करोड़ दान किया गया था. जबकि, वित्त वर्ष 2022-23 में ₹5,806 करोड़ का दान दिया है.

undefined

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिव नादर के बाद अजीम प्रेमजी, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला लिस्ट में उपर से काबिज हैं. शीर्ष 10 परोपकारियों ने सामूहिक रूप से 2022-23 में ₹5,806 करोड़ का दान दिया, जो पिछले वर्ष से काफी ज्यादा है. इसमें दावा किया गया है कि हाल के वर्षों में ₹100 करोड़ और ₹50 करोड़ से अधिक का योगदान देने वालों की संख्या काफी बढ़ी है.

undefined

दानवीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर विप्रो के संस्थापक 78 वर्षीय अजीम प्रेमजी हैं. उन्होंने मुख्य रूप से शिक्षा-संबंधी कार्यों के लिए ₹1,774 करोड़ का दान दिया. यह उनके पिछले योगदान से 267% की बढ़ोतरी है.

undefined

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के द्वारा भी खुलकर दान किया गया है. उन्होंने समाज के लिए करीब ₹376 करोड़ रुपये का दान किया है.

undefined

आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला ने ₹287 करोड़ के दान किया है. इसके साथ ही, लिस्ट में वो चौथे स्थान पर शामिल हैं.

undefined

अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी शैक्षिक कारणों से ₹285 करोड़ के दान के साथ 2022 से दो रैंकिंग ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि, बजाज परिवार ने मुख्य रूप से शिक्षा क्षेत्र में ₹264 करोड़ के दान किया है. इसके कारण वो लिस्ट में 11 स्थानों की छलांग लगाकर सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया.

undefined

वेदांत समूह के अनिल अग्रवाल और परिवार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दान के लिए ₹241 करोड़ का दान दिया है. अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के द्वारा 2015 में शुरू की गई परियोजना नंद घर के लिए भी पैसे खर्च किया है. यह भारत में 13.7 लाख आंगनवाड़ियों में सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को बदलने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था.

undefined

इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और उनकी पत्नी रोहिणी, जो रोहिणी नीलेकणी फिलैंथ्रोपीज की प्रमुख हैं क्रमशः ₹189 करोड़ और ₹170 करोड़ के वार्षिक दान के साथ सूची में 8वें और 10वें स्थान पर हैं. नीलेकणियों ने अपनी आधी संपत्ति परोपकारी गतिविधियों के लिए समर्पित करते हुए ‘गिविंग प्लेज’ पर हस्ताक्षर किए हैं.

undefined

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस और अदार पूनावाला स्वास्थ्य देखभाल के लिए ₹179 करोड़ के वार्षिक दान के साथ 9वें स्थान पर हैं. वे चार पायदान ऊपर चढ़ गये हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola