ePaper

Petrol-Diesel Price : देश के कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये लीटर के पार, जानिए अपने शहर का भाव

Updated at : 07 Dec 2021 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price : देश के कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये लीटर के पार, जानिए अपने शहर का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. वहीं, औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगी दरों पर बिक रहा है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज मंगलवार को लगातार छठे दिन भी देश के लाखों उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत प्रदान करते हुए पेट्रोल-डीजल की दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सबसे सस्ता 95.14 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है. वहीं देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में यह 109.98 रुपये प्रति लीटर है. हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से राहत दिए जाने के बावजूद भारत के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत अब भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार बेचा जा रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली में 05 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश के चार महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.

मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.14 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये की दर पर बेचे जा रहे हैं. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है.

Also Read: Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट किए जारी, जानिए अपने शहर का हाल
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola