Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट किए जारी, जानिए अपने शहर का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.14 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये की दर पर बेचे जा रहे हैं.
Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की दरों को जारी करना शुरू कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब भी 95.14 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है. सरकारी तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरों को जारी करता है. हालांकि, सोमवार 6 दिसंबर को भी आईओसीएल ने उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देते हुए दोनों प्रमुख ईंधनों की दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है.
देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली में 05 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश के चार महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.14 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये की दर पर बेचे जा रहे हैं. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है.
Also Read: Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में नहीं किया बदलाव, जानिए अपने शहर का भाव
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




