Petrol-Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में नहीं किया बदलाव, जानिए अपने शहर का भाव

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने भले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दिया है, लेकिन झारखंड और पश्चिम बंगाल में इसे लेकर सियासत जारी है.
नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की दरों में किसी प्रकार बदलाव नहीं किया है. भारतीय तेल कंपनियों में अव्वल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. इसी के साथ दिल्ली और पोर्टब्लेयर में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ती दरों पर बेचे जा रहे हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली में 05 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश के चार महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने भले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दिया है, लेकिन झारखंड और पश्चिम बंगाल में इसे लेकर सियासत जारी है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने को लेकर भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के बीच सियासत जारी है. झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने भी वैट को 22 फीसदी से घटाकर 17 फीसदी करने की मांग पर 21 दिसंबर को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार से वैट में कटौती करने की मांग कर रही है. इसे लेकर राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.14 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये की दर पर बेचे जा रहे हैं. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है.
Also Read: मुंबई में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल, दिल्ली में नोएडा से सस्ता हुआ petrol-diesel, जानें अपने शहर का भाव
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




