ePaper

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Updated at : 07 Apr 2022 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Mumbai: A fuel station attendant pumps petrol into a two-wheeler at a filling station in Mumbai, Wednesday, March 23, 2022. The prices of petrol and diesel have been hiked by 80 paise per litre, for the second consecutive day on Wednesday. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_23_2022_000168B)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर नजर आईं थीं. पांच राज्यों में चुनाव हुए. इसके बाद पहली बार 22 मार्च को इनकी कीमत बढ़ाने का काम किया गया था. चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का काम तेल कंपनियों की ओर से किया गया.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 7th April: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान जनता के लिए गुरूवार राहत भरा रहा. 7 अप्रैल को ईंधन की तेजी पर ब्रेक लगता नजर आया. आज कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में अलग-अलग जगह पेट्रोल-डीजल की कीमत में आपको बदलाव दिखेगा. पेट्रोल की सर्वाधिक कीमत महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर की दर के साथ सबसे महंगा ग्राहकों को मिल रहा है.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर की दर से ग्राहकों को दी जा रही है. आपको बता दें कि बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. पिछले 17 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि से लोग परेशान हैं. इनकी कीमत स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं.

कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

यहां चर्चा कर दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर नजर आईं थीं. इस दौरान पांच राज्यों में चुनाव भी हुए. इसके बाद पहली बार 22 मार्च को इनकी कीमत बढ़ाने का काम किया गया था. तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि बुधवार को दर्ज की गई. चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का काम तेल कंपनियों की ओर से किया गया.

Also Read: Petrol, Diesel, LPG के बाद अब CNG हुई महंगी, इन राज्यों में 7 रुपये तक बढ़े दाम
ऐसे चेक करें अपने शहर का भाव

यदि आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो इसका तरीका बहुत ही आसान है. आप केवल एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगाने में सक्षम हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजने की जरूरत होती है. यदि आपको अपने शहर का RSP कोड नहीं पता तो जानने के लिए यह यहां क्लिक करें.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola