Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज फिर पकड़ी रफ्तार, एमपी-राजस्थान में 100 के पार, जानें अपने शहर का भाव...

बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 97.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.19 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 90.92 रुपये और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol-Diesel Price hike : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है. बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ने लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ोतरी की है. पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे, तो डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 97.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.19 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 90.92 रुपये और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर है.
खबर यह भी है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 101.43 रुपये तक पहुंच गया है. यहां डीजल के लिए लोगों से 93.54 रुपये वसूले जा रहे हैं. मध्यप्रदेश के अनूपनगर में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है. यहां एक लीटर पेट्रोल और डीजस क्रमश: 101.15 और 91.56 रुपये का हो गया है.
गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं.
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा. पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज फिर पकड़ी रफ्तार तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
Also Read: देश में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सऊदी अरब ने बढ़ाई कीमत
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




