ePaper

Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र देने अब नहीं जाना पड़ेगा बैंक, इन 5 तरीकों से घर बैठे पूरा होगा काम

Updated at : 28 Oct 2023 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र देने अब नहीं जाना पड़ेगा बैंक, इन 5 तरीकों से घर बैठे पूरा होगा काम

Life Certificate: भारत में करोड़ों पेंशन प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को नवंबर के महीने में लाइफ सर्टिफिकेट देना जरूरी होता है. इसके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गयी है. पहले इसके लिए पेशनरों को खुद बैंक जाकर पैसा देना होता था. इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था.

विज्ञापन
undefined

Life Certificate: भारत में करोड़ों पेंशन प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को नवंबर के महीने में लाइफ सर्टिफिकेट देना जरूरी होता है. इसके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गयी है. पहले इसके लिए पेशनरों को खुद बैंक जाकर पैसा देना होता था. इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था.

undefined

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए इसे सरल बनाने की पहल की है. अब पेंशनर घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

undefined

अपना लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा करने के लिए सरकार के द्वारा एक वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in/ की शुरूआत की गयी है. यहां पेशनभोगी अपना लाइफ सर्टिफिकेट सीधे अपडेट कर सकते हैं.

Also Read: Bombay Dyeing: मुंबई से सबसे बड़े जमीन के डील से बॉम्बे डाइंग के शेयर में 20 प्रतिशत का उछाले, जानें डिटेल
undefined

इसके अलावा पेंशनर्स चाहें तो बैंकों के डोर स्टेप बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कई प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा देते हैं. इसमें बैंक के कर्मी घर जाकर पेंशन होल्डर से उसे जीवित होने का प्रमाण सत्यापन करवाते है.

undefined

डोर स्टेप बैंकिग हर बैंक के लिए अलग-अलग है. वर्तमान नियम के अनुसार, डोर स्टेप लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस का लाभ कोई भी व्यक्ति 70 वर्ष से अधिक के सीनियर सिटीजन जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उठा सकते हैं. इसके लिए ग्राहक का केवाईसी होना जरूरी है और खाते के साथ में मोबाइल नंबर रजिस्टर होना जरूरी है.

undefined

डोर स्टेप लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा दिया जा रहा है. अलग-अलग बैंकों की डोर स्टेप बैंकिंग के लिए शुल्क अलग-अलग होता है. हालांकि, बैंक के द्वारा वित्तीय और गैर वित्तीय कार्यों जैसे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 70 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क के रुप में देना होता है.

undefined

डोर स्पेट बैंकिग के लिए आप खुद अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले डोर स्टेप बैंकिंग ऐप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें. इसमें अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें. इसके बाद, आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. इसके डालकर फिर, अपना नाम, ईमेल आईडी और पिन सभी जानकारी दर्ज करें. इसके बाद अपना पता और पिन कोर्ड दर्ज करें.

undefined

सरकार के द्वारा पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी लाइफ सर्टिफिकेट देने की सुविधा दी जा रही है. इसके तहत, आप जीवन प्रमाण पत्र Google Play Store से आधार फेस आरडी (अर्ली एक्सेस) डाउनलोड करके, घर बैठे एंड्रॉइड स्मार्टफोन या बैंक शाखा का इस्तेमाल करके आसानी से अपना काम कर सकते हैं.

undefined

आपको लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में डाक विभाग भी मदद कर सकता है. Indian Post Payment Bank की वेबसाइट के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए डाकिया के लिए अनुरोध करें.

undefined

सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस के आदेश के अनुसार, अगर कोई वृद्ध किसी कारण से पेंशन देने वाली एजेंसी के सामने खड़ा नहीं हो सकता तो वो पेंशनर्स के लाइफ सर्टिफिकेट पर एक नामित अधिकारी (Designated Official) द्वारा हस्ताक्षर करके लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola