ePaper

शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार में हाहाकार, बड़ी गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

Updated at : 29 May 2024 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार में हाहाकार, बड़ी गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

नए शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स. फाइल फोटो

Stock Market: इन्फो एज के शेयरों में सबसे अधिक 121 अंक यानी 2.00 की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. ब्रिगेड एंटरटेनमेंट के शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेत की वजह से बुधवार की सुबह शुरुआती कारोबार में ही घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. बाजार खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 282.04 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 74,864.78 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 112.25 अंक या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 22,785 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. बुधवार को सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 220.05 अंक फिसलकर 75,170.45 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 44.30 अंक घटकर 22,888.15 पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में आईआरसीटीसी, इन्फो एज, जीएनएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और जीएमआर एयरपोर्ट के शेयरों का कामकाज गिरावट के साथ शुरू हुआ. इनमें इन्फो एज के शेयरों में सबसे अधिक 121 अंक यानी 2.00 की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. वहीं, नाल्को, जुबिलेंट फूड, केनरा बैंक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, वोडाफोन आइडिया, ग्रिंडवेल नॉर्टो और ब्रिगेड एंटरटेनमेंट के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. इनमें ब्रिगेड एंटरटेनमेंट के शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं.

दुनिया के दूसरे बाजारों का हाल

इस दौरान दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस में कमजोरी का रुख बना हुआ है. एशिया के दूसरे बाजारों में जापान का निक्केई और हांगकांग के हेंगसेंग में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा, बहुमूल्य धातुओं के बाजार में सोना भी कमजोर हो गया है.

सावधान! PAN-Aadhaar को जल्द करा लें लिंक, वर्ना दोगुना कटेगा टीडीएस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.82 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर 2,357.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. इसके साथ ही, क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. क्रूड ऑयल 0.19 फीसदी गिरकर 80.13 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.25 फीसदी गिरकर 84.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है.

लखपति बनने के लिए चांदी ने फिर लगाया जोर, सोना 130 रुपये मजबूत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola