Bank Nifty: बैंक निफ्टी में Hammer पैटर्न देता है तगड़ा मुनाफा, ट्रेड से पहले जान लें यह बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Feb 2023 7:22 PM

विज्ञापन

बैंक निफ्टी में ऑप्शन ट्रेडिंग करते समय आप कॉल (Call) और पुट (Put) ऑप्शन को खरीद भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं. अगर आपको लग रहा है कि बैंक निफ्टी ऊपर की ओर रुख करेगा तो आप कॉल (CE) ले सकते हैं. इससे इतर अगर आपको लग रहा है कि बैंक निफ्टी नीचे जाएगा तो आप Put option (PE) ले सकते हैं.

विज्ञापन

‍Bank Nifty Option Trade: शेयर बाजार में बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेड कमाई का बेहतरीन तरीका है. अगर आपकी एनालिसिस करने की क्षमता बेहतर है और आप जोखिम उठाने को तैयार हैं तो निफ्टी बैंक ऑप्शन ट्रेड आपको एक दिन में लखपति बना सकता है. जी हां, सुनने में भले ही ये थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ऐसा मुमकिन है. Option Trade के जरिए कोई ट्रेडर चंद घंटों में लखपति या करोड़पति बन सकता है.

क्या है ऑप्शन ट्रेड: ऑप्शन ट्रेड एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट है जिसके तहत सिक्योरिटी की खरीद-बिक्री की जाती है. ऑप्शन ट्रेड एक निश्चित समय के लिए होते हैं, एक सप्ताह से लेकर कुछ महीने तक के लिए होते हैं. लेकिन यह तत्काल कमाई का बेहतर जरिया हो सकता है. कई लोग तो ऐसे हैं जो एक ही ट्रेड में करोड़ो कमा लेते हैं. हालांकि इसमें नुकसान होने की भी संभावना होती है. ऑप्शन ट्रेड में बायर और सेलर होते हैं. जो ऑप्शन की खरीद बिक्री करते हैं.

कैसे होती है कमाई: ऑप्शन ट्रेड में Call और Put के जरिए कमाई होती है. यानी बैंक निफ्टी में ऑप्शन ट्रेडिंग करते समय आप कॉल (Call) और पुट (Put) ऑप्शन को खरीद भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं. अगर आपको लग रहा है कि बैंक निफ्टी ऊपर की ओर रुख करेगा तो आप कॉल (CE) ले सकते हैं. इससे इतर अगर आपको लग रहा है कि बैंक निफ्टी नीचे जाएगा तो आप Put option (PE) ले सकते हैं. अगर ट्रेन आपकी आपकी एनालिसिस सही साबित होती है तो आपको अच्छी कमाई हो सकती है.

हैमर पैटर्न देता है बंपर कमाई: ऑप्शन ट्रेड में कैंडल स्टीक कई पैटर्न बनाते हैं. कुछ पैटर्न इसमें तगड़ी कमाई भी देते हैं. इन्ही पैटर्न में एक है हैमर. नाम के अनुसार हैमर हरे रंग का एक बुलिस कैंडल स्टिक है. लेकिन एक खास पैटर्न में अगर यह बन रहा है तो यह बैंक निफ्टी को काफी ऊपर ले जाता है. इससे निवेशकों को कुछ ही समय में लगड़ी कमाई हो जाती है.

कैसे हैमर पैटर्न देता है बंपर कमाई: ऑप्शन ट्रेड में अगर आप हैमर पैटर्न पर ट्रेड लेते हैं तो कॉल (CE) ऑप्शन में ये तगड़ा मुनाफा देता है. लेकिन हर हैमर पर ट्रेड मुनाफा नहीं देता. एक्सपर्ट शिव पूजन सिंह का कहना है कि हैमर मुनाफा तब देता है, जब बैंक निफ्टी में 3 सौ से 4 सौ पॉइंट की गिरावट आयी हो और लो में एक ग्रीन या रेड परफेक्ट हैमर बन जाए. यह हैमर बनते ही बैंक निफ्टी रॉकेट की तरह ऊपर जाता है. इतने फास्ट मूवमेंट में ऑप्शन का प्रीमियम भी काफी बढ़ जाता है. ऑप्शन बायर की तगड़ी कमाई होती है. वहीं, ऑप्शन सेलर पुट सेल कर कमाई करते हैं. इसमें 70 फीसदी चांस बेहतरीन कमाई की होती है.

undefined

नोट: ऑप्शन ट्रेड में अत्यधिक जोखिम का खतरा होता है. प्रीमियम के डाउन होते ही ऑप्शन जीरो हो सकता है. ऐसे में जबरदस्त घाटा लग सकता है. इसलिए ऑप्शन की खरीद या बिक्री किसी जानकार की सलाह के बाद ही करें. खबर पढ़कर ट्रेड करते हैं तो आपके नफा नुकसान का जिम्मेदार प्रभात खबर डॉट कॉम नहीं होगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola