Onion Price: यहां आपको मिलेगा 25 रुपये प्रति किलो प्याज, नोट कर लें जगह
Onion Price: जोसफ ने कहा कि थोक बाजारों में बफर प्याज मंडी दर पर बेचा जा रहा है, जबकि खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है. दिल्ली में खुदरा बिक्री सोमवार से शुरू होगी. जानें कहां-कहां मिलेगा सस्ता प्याज
Onion Price: यदि आपको महंगे दाम में प्याज खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…सहकारी एनसीसीएफ लोगों को प्याज के हाई रेट से राहत देने के लिए सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर सरकारी ‘बफर स्टॉक’ से इसकी खुदरा बिक्री शुरू करने जा रही है. इस बाबत एनसीसीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी है. यहां चर्चा कर दें कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है और अब उसे ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की खुदरा बिक्री का काम सौंप दिया गया है.
कहां बिकेगा 25 रुपये किलो प्याज जानें
इधर सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्याज का ‘बफर स्टॉक’ का तीन लाख टन का लक्ष्य रखा था, जिसे अब दो लाख टन और बढ़ा दिया गया है. एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ ने बताया कि शुरुआत में हम दिल्ली में प्याज की खुदरा बिक्री (बफर स्टॉक से) शुरू करेंगे. हम मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उसे बेचेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लगभग 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी और धीरे-धीरे और क्षेत्रों को कवर किया जाएगा. एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू प्लेस और ओखला में स्थित अपनी दो खुदरा दुकानों के माध्यम से भी प्याज बेचेगा.
अन्य चार राज्यों में यह दो दिन बाद शुरू होगी
अनीस जोसफ ने कहा कि एनसीसीएफ ने ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) मंच के माध्यम से ऑनलाइन प्याज बेचने की भी योजना बनायी है और वह इसके तौर-तरीकों पर काम कर रहा है. सरकार ने बाजार में दखल के लिए दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और असम को चिह्नित किया है. इन पांच राज्यों में थोक और खुदरा दोनों बाजारों में ‘बफर स्टॉक’ के प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है. आगे जोसफ ने कहा कि थोक बाजारों में बफर प्याज मंडी दर पर बेचा जा रहा है, जबकि खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है. दिल्ली में खुदरा बिक्री सोमवार से शुरू होगी, जबकि अन्य चार राज्यों में यह दो दिन बाद शुरू कर दी जाएगी.

आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो, प्याज की देशभर में खुदरा कीमत रविवार को सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 29.73 रुपये प्रति किलोग्राम थी. बीते वित्त वर्ष इसी दिन यह 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी. दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 37 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले साल इसी दिन 28 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
मोदी सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
प्याज की कीमतें बढ़ने की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए शनिवार को प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने का काम किया है. वित्त मंत्रालय ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है. निर्यात शुल्क इन खबरों के बीच लगाया गया है कि सितंबर में प्याज की कीमतें बढ़ने की आशंका है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










