एक हजार रुपए की कीमत को कम न आंके, आपको यह बना सकता है करोड़पति, जानिए एक्सपर्ट शिवपूजन सिंह की राय
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2022 10:09 PM
जानें-माने जानकार और म्युचुअल फंड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य शिव पूजन सिंह का कहना है कि आज के जमाने में एक हजार रूपए की भी बड़ी कीमत और अहमियत हैं. इन पैसों से भी आप 25 लाख , 50 लाख या फिर करोड़ रुपए मासिक बड़ा आराम से बना सकते हैं.
आज के जमाने में एक हजार रुपये की कीमत क्या है? लाजमी है कि उतनी नहीं है जो आज से 15 साल से 20 साल पहले थी. आम दिनचर्या में फिजूल की चीजों पर ही लोगों का हर महीने 1 हजार रुपये से ज्यादा खर्च हो जाता है. कुल मिलाकर इसकी अहमियत लोग उतनी नहीं देते. लेकिन, आप हैरान हो जायेंगे और आपको शायद भरोसा भी न हो. क्योंकि बहुत लोग यह जानते ही नहीं हैं कि एक हजार रुपये भी आपको करोड़पति बना सकता है.
बाजार मामलों के जानें-माने जानकार और म्यूच्यूअल फंड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य शिव पूजन सिंह का कहना है कि आज के जमाने में एक हजार रूपए की भी बड़ी कीमत और अहमियत हैं. इन पैसों से भी आप 25 लाख , 50 लाख या फिर करोड़ रुपए मासिक बड़ा आराम से बना सकते हैं. इसके लिए आपको करना होगा सही दिशा में निवेश.
कैसे बनता हैं 1 हजार से बड़ा पैसा: अब सवाल है की 1000 रूपए से ये कैसे मुमकिन है ? तो चलिए इसकी पूरी जानकारी देते हैं. अगर आप 1 हजार रुपये म्युचुअल फंड, शेयर या ईटीएफ में मासिक निवेश करते है, तो सालाना 13 परसेंट के रिटर्न के हिसाब से 10 सालों में करीब ढाई लाख . वही 20 सालों में साढ़े 11लाख, 25 साल में साढ़े 22 लाख, 30 साल में करीब 44 लाख. जबकि 37 साल में ये 1करोड़ 10 लाख रूपये हो जाता हैं.
इस 37 साल के दौरान आपने महज 4 लाख 44 हजार रुपए जमा किया. जो की एक मामूली रकम है. आप सोचिये अगर सालाना रिटर्न्स अगर 15 प्रतिशत मिले तो इस 1000 रूपये के निवेश से आप 33 साल में ही करोड़पति बन जायेंगे. इन 33 सालों में आपका निवेश 1 हजार महीने के हिसाब से महज 3 लाख 96 हजार रुपया ही होगा.
म्युचुअल फंड, शेयर और ईटीएफ: एक अच्छा शेयर, म्युचुअल फंड और ईटीएफ लंबे समय में 13 से 15 पर्सेंट का रिटर्न्स आसानी से दें ही देता हैं. जिन निवेशकों को बाजार की उतनी समझ न हो उन्हें म्यूच्यूअल फंड के जरिया हर महीना निवेश की आदत डालनी चाहिए. इसके साथ ही निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लेनी चाहिए. यकीन मानिये इस 1 हजार रुपये में बहुत ताकत, कीमत और अहमियत हैं. जो आपके सपने साकार करने में मदद करेगा. बस निवेश की आदत डालनी शुरू कर दीजिए. फिर देखिए 1 हजार रुपये का कमाल.
Also Read: इस साल का त्योहारी सीजन आपके लिए होने जा रहा है खास, बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है खुशियों का त्योहार ऑफर
नोट: यह रिपोर्ट बाजार के जानकार शिवपूजन सिंह से बातचीत के आधार पर है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसके जोखिम के बारे में जान लें. या किसी जानकार की सलाह ले लें. आपकी किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










