G-20 Summit के कारण कैंसिल रहेंगी 200 से ज्यादा ट्रेन, सफर से पहले देख लें रेलवे का लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन
G-20 Summit के कारण कैंसिल रहेंगी 200 से ज्यादा ट्रेन, सफर से पहले देख लें रेलवे का लेटेस्ट अपडेट

24 March 2020 Lock down ka bad Patna Juction par pashra Sanata

उत्तर रेलवे ने कहा है कि जी-20 के कारण अस्थायी तौर पर 207 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा 15 ऐसी ट्रेनें हैं जिनके टर्मिनल में बदलाव किया गया है. वहीं 6 ट्रेनों के रूट्स में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

G20 Summit, Train Cancelled: देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले 9 और 10 सितंबर जी-20 की बैठक हो रहे हैं. इस बैठक में 20 देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल हो रहे है. सम्मेलन को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. साथ ही कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. उत्तर रेलवे ने कहा है कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी जाएंगी. वहीं,  36 ट्रेन सेवाएं शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी. बहुत सी ट्रेनों को सेटेलाइट स्टेशनों से जोड़ा गया है. ऐसे में आप भी इन ट्रेनों से कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे है तो एक बार जानकारी जरूर हासिल कर लें.

दिल्ली में हो रहा है शिखर सम्मेलन
भारत में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है, देश इसकी मेजबानी कर रहा है. विदेशी मेहमानों के आने की तिथि नजदीक आती जा रही है. हफ्ते बाद या 9 से 10 सितंबर को जी-20 समिट का आयोजन किया जाएगा. वहीं, शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली के दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस सम्मेलन में अमेरिकी समेत 20 देशों के शीर्ष नेता और उनके प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इसी कारण सड़क मार्ग के साथ-साथ ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है.

वहीं, शिखर सम्मेलन को लेकर कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनों को स्थाई रूप से टर्मिनेट कर दिया गया है. वहीं, उत्तर रेलवे ने कहा है कि कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जिनको गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया जाएगा.उत्तर रेलवे ने कहा है कि जी-20 के कारण अस्थायी तौर पर 207 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा 15 ऐसी ट्रेनें हैं जिनके टर्मिनल में बदलाव किया गया है. वहीं 6 ट्रेनों के रूट्स में बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि ये वे ट्रेनें हैं, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आकर रुकती थीं. वहीं, जी-20 सम्मेलन के कारण अब दिल्ली आने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, आदर्श नगर, ओखला, साहिबाबाद जैसे स्टेशनों पर ही टर्मिनेट होना होगा.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola