Money Matters: रिटायरमेंट बाद नहीं है पेंशन, तो न हों परेशान, इस फॉर्मूले से होंगे 60 के बाद ठाठ
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jan 2023 6:31 PM
मोदी सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने Post Office small saving scheme 2023 की सबसे लोकप्रिय Investment Scheme की ब्याज दर बढ़ा दी है. इसके ब्याज में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

Money Matters: मोदी सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने Post Office small saving scheme 2023 की सबसे लोकप्रिय Investment Scheme की ब्याज दर बढ़ा दी है. इसके ब्याज में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS), जिसे MIS के नाम से भी जाना जाता है. Senior Citizen इस स्कीम में बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं. इसके साथ ही Senior Citizen Savings scheme की ब्याज दर भी बढ़ी है.

आपको बता दें कि छोटी बचत योजनाओं में बड़ी संख्या में लोग निवेश करते हैं. विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक और पेंशनर्स की तो ये पसंदीदा निवेश योजनाएं हैं. बढ़िया ब्याज, टैक्स छूट और पैसा डूबने का खतरा न होने की वहज से ये योजनाएं बहुत लोकप्रिय हैं. अब 60 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पोस्ट ऑफिस एफडी कराने पर अधिक ब्याज मिलेगा.

1 साल की पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 5.5 प्रतिशत की जगह 6.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. इसी तरह, 2 साल की एफडी पर ब्याज को 5.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया गया है. 3 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अब 6.9 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा.

5 साल में परिपक्व होने वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर अब 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दर भी 6.8 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) की ब्याज दर 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










