ePaper

LPG Subsidy Update : रसोई गैस पर सब्सिडी का पैसा लेने के लिए घर बैठे करें ये आसान काम

Updated at : 19 Jul 2021 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Subsidy Update : रसोई गैस पर सब्सिडी का पैसा लेने के लिए घर बैठे करें ये आसान काम

Kolkata: A worker carries an LPG cylinder to load it onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000115A)

LPG subsidy latest updates: आप एलपीजी यानी रसोई गैस खरीदते हैं.यदि इसका जवाब हां है तो आगे एक और सवाल है.क्या आपके खाते में गैस सब्सिडी का पैसा आता है. lpg price today in delhi, LPG Price Today, lpg price in up, lpg gas latest rate, LPG cylinder subsidy status, how to check gas subsidy status online

विज्ञापन

LPG subsidy latest updates : महंगाई से आम आदमी परेशान हो चुका है. पेट्रोल-डीजल की कीमत जहां आसमान छू रही है वहीं अब रसोई गैस के भाव में भी बढोतरी से लोगों की जेब पर चोट लगी है. यहां चर्चा कर दें कि तेल कंपनियों ने जुलाई माह के पहले दि‍न ही रसोई गैस सिलिंडर के दाम 25.50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा दिये हैं. इसके बाद ग्राहकों के खाते में सब्सिडी भी नाम मात्र लगभग 75 रुपये प्रति सि‍लिंडर आ रही है. अब 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत नौ सौ रुपये के पार चली गई है.

आपको बता दें कि 15 माह में रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 321 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले वर्ष मई में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 621 रुपये थी, अगस्‍त में बढ़कर यह 683 रुपये हो गयी. इसके अगले माह यानी सितंबर में यह राशि बढ़कर 692 रुपये प्रति‍ सिलिंडर हो गयी. जून 2021 में रसोई गैस सि‍लिंडर की कीमत 907 रुपये हो गयी थी और जुलाई में 25.50 रुपये बढ़कर 933 रुपये हो गयी. इस बीच आपको बता दें कि कई ग्राहकों को सब्‍स‍िडी की राशि भी खाते में नहीं मिल रही है.

यदि आप भी ऐसे ग्राहकों में शामिल हैं तो आइए आपको बताते हैं कि सब्‍स‍िडी की राशि कैसे आपके खाते में आएगी…

ये हैं आसान तरीका

-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन कर लें.

-फिर फोन के ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन कर लें.

-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक कर दें.

-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा.

-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें.

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.

-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.

-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प आपको नजर आएगा. इस पर टैप कर दें.

-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.

-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.

-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.

-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.

जानें क्यों रुकती है सब्सिडी : यदि आपको LPG पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है तो इसकी वजह आधार लिंक (LPG Aadhaar Linking) न होने हो सकता है. राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय की गई है. जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं भेजी जाती है. गौर हो कि10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर जोडा जाता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola