ePaper

LPG Subsidy Updates : बढ़ेगी रसोई गैस की कीमत ? सब्सिडी का पैसा नहीं मिल रहा तो करें बस यह आसान काम

Updated at : 18 Aug 2021 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Subsidy Updates : बढ़ेगी रसोई गैस की कीमत ? सब्सिडी का पैसा नहीं मिल रहा तो करें बस यह आसान काम

Kolkata: A worker carries an LPG cylinder to load it onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000115A)

LPG subsidy latest updates- आप एलपीजी यानी रसोई गैस खरीदते हैं.यदि इसका जवाब हां है तो आगे एक और सवाल है.क्या आपके खाते में गैस सब्सिडी का पैसा आता है. lpg price today in delhi, LPG Price Today,lpg price in up, lpg gas latest rate, LPG cylinder subsidy status, how to check gas subsidy status online

विज्ञापन

LPG subsidy latest updates : जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है वहीं रसोई गैस के भाव भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. रसोई गैस की कीमत करीब नौ सौ रुपये के आसपास है. अगस्त के महीने में इसकी कीमत में तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी नहीं की थी लेकिन ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि सितंबर में इसकी कीमत बढ़ सकती है. यदि जुलाई की बात करें तो घरेलु रसोई गैस की कीमत में कंपनी ने 25 रुपये की वृद्धि की थी. ग्राहकों के खाते में सब्सिडी भी नाम मात्र के आ रहे हैं. इस बीच आइए आपको बताते हैं कि सब्‍स‍िडी की राशि कैसे आपके खाते में आएगी…

जानें ये है आसान तरीका

-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन करने का काम करें.

-फिर फोन के ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करने का काम करें.

-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करने का काम करें.

-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा.

-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन दिखेगा जिसे टैप करने का काम करें.

Also Read: इन क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोगों के लिए बढ़ेगा संकट, खत्म नहीं हुआ है कोरोना का कहर

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की आवश्‍यकता है.

-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.

-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प आपको दिख जाएगा. इस पर टैप करने का काम करें.

-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.

-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.

-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.

-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.

जानें क्यों रुक जाती है सब्सिडी : यदि आपको LPG पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं प्राप्त हो रही है तो इसकी वजह आधार लिंक (LPG Aadhaar Linking) न होना हो सकता है. राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय की गई है. जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे अधिक है, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलती है. गौर हो कि10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर जोडा जाता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola