LPG Subsidy news : घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी में रिकाॅर्ड कमी, आम आदमी महंगाई से त्रस्त

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार सब्सिडी से जुड़ी यह जानकारी तब सामने आयी है जब कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि की वजह से देश में ईंधन के मूल्य उच्च स्तर पर हैं. महंगाई का बोझ आम आदमी पर बहुत ज्यादा है और वे इससे राहत चाहते हैं.
आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है,बावजूद इसके उसे मिलने वाली सब्सिडी में लगातार कमी हो रही है. आरटीआई के तहत ये खुलासा हुआ है कि साल 2020-2021 में घरेलू गैस सिलेंडरों पर ग्राहकों को दी जाने वाली सब्सिडी घटकर 1,725.54 करोड़ रुपये हो गयी है. सब्सिडी का यह आंकड़ा पिछले छह साल में सबसे कम है.
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार सब्सिडी से जुड़ी यह जानकारी तब सामने आयी है जब कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि की वजह से देश में ईंधन के मूल्य उच्च स्तर पर हैं. महंगाई का बोझ आम आदमी पर बहुत ज्यादा है और वे इससे राहत चाहते हैं.
पीटीआई न्यूज के अनुसार नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने यह जानकारी मांगी थी जिसके तहत एचपीसीएल ने उन्हें यह जानकारी दी है. आरटीआई से मिले ब्योरे के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडरों के ग्राहकों को एचपीसीएल द्वारा दी जाने वाले सब्सिडी वित्तीय वर्ष 2019-20 में 6,571.58 करोड़ रुपये, 2018-19 में 9,337.50 करोड़ रुपये, 2017-18 में 5,963.13 करोड़ रुपये, 2016-17 में 4,044.30 करोड़ रुपये और 2015-16 में 5,088.74 करोड़ रुपये थी.
Also Read: Nobel Prize in economics 2021 : तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को दिया गया पुरस्कार, ये है इनकी उपलब्धि
आरटीआई कार्यकर्ता ने एचपीसीएल से यह भी जानना चाहा था कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री पर तेल मार्केटिंग कंपनी को कितना मुनाफा होता है? इस पर एचपीसीएल से आरटीआई कानून के संबद्ध प्रावधानों का हवाला देते हुए जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और कहा, यह वाणिज्यिक गोपनीयता का मामला है और मांगी गई जानकारी साझा करने से व्यापक जनहित नहीं जुड़ा है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




