ePaper

LPG Subsidy Updates : अब महंगा होगा रसोई गैस सिलेंडर ? जानें सब्सिडी पर क्या असर होगा

Updated at : 28 Nov 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Subsidy Updates : अब महंगा होगा रसोई गैस सिलेंडर ? जानें सब्सिडी पर क्या असर होगा

LPG Subsidy Latest Update: प्रत्येक महीने की पहली तारीख जी हां…इस दिन रसोई गैस के दामों की समीक्षा की जाती है. यही वजह है कि एलपीजी गैस उपभोक्ता (LPG Consumer) एक तारीख का इंतजार बेसब्री से रहता है. इस बार भी उम्मीद है कि घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. इस बीच, एलपीजी सब्सिडी (LPG Subsidy) की चर्चा लोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

LPG Subsidy Latest Update: प्रत्येक महीने की पहली तारीख जी हां…इस दिन रसोई गैस के दामों की समीक्षा की जाती है. यही वजह है कि एलपीजी गैस उपभोक्ता (LPG Consumer) को एक तारीख का इंतजार बेसब्री से रहता है. इस बार भी उम्मीद है कि घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. इस बीच, एलपीजी सब्सिडी (LPG Subsidy) की चर्चा लोग कर रहे हैं. दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम इतने कम हो चुके हैं कि सरकार को सब्सिडी देने की आवश्यकता नहीं हो रही है. मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में ग्राहकों के खाते में नाम मात्र की सब्सिडी पहुंची जिससे वे चिंतित हो गये.

एजपीजी सब्सिडी क्यों आ रही है कम : लोगों की एजपीजी सब्सिडी बहुत ही कम आ रही है जिससे वे परेशान है. इसका कारण यह है कि घरेलू गैस के दाम इतने कम हो गए हैं कि बीते कुछ महीनों से ग्राहकों के खातों में गैस सब्सिडी ना के बराबर आ रही है. गौर हो कि सरकार द्वारा सब्सिडी में लगातार की गई कटौती से इस साल मई से ही सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत करीब-करीब बराबर हो चुकी है जबकि सरकार सब्सिडी के रूप में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अंतर को ग्राहक के खाते में डालती है.

ग्राहकों को नियम की जानकारी नहीं : वर्तमान में सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देने का काम करती है. यदि ग्राहकों को इससे ज्यादा सिलिंडर की जरूरत होती है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना पडता है. कई ग्राहकों को नियम की जानकारी नहीं होती है और वे सब्सिडी को लेकर असमंजस में रहते हैं. ऐसे ग्राहकों को शिकायत रहती है कि उनके खाते में सब्सिडी की राशि जमा नहीं हुई है. यदि आपको भी इसकी जानकारी नहीं है, तो आप घर बैठे ही यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी की राशि जमा हुई है या नहीं…

Also Read: Maharashtra Govt Crisis : महाराष्ट्र में बनने वाली है भाजपा की सरकार ? केंद्रीय मंत्री दानवे ने किया ये बड़ा दावा
आइए जानते हैं सब्सिडी की राशि पता करने का तरीका

-मोबाइल से गैस सिलिंडर की सब्सिडी के बारे में जानने के लिए सबसे पहले Mylpg.in पर जाएं.

-इस वेबसाइट में आपको तीनों पेट्रोलियम कंपनियों (एचपी, भारत और इंडेन) के टैब नजर आएंगे. यहां अपनी सिलिंडर की कंपनी पर क्लिक कर दें.

-अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा. मेन्यू में जाने के बाद अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज कर दें.

-यदि आपको एलपीजी आईडी नहीं पता है, तो ‘Click here to know your LPG ID’ पर जाएं.

-अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG उपभोक्ता आईडी, राज्य का नाम और वितरक की जानकारी दर्ज कर दें.

-इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद प्रोसेस के बटन पर क्लिक कर दें.

-प्रोसेस के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिस पर आपको LPG ID नजर आएगी.

-अब एक पॉप-अप पर आपके खाते का विवरण नजर आएगा.

-यहां आपके बैंक खाते और आधार कार्ड के एलपीजी खाते से लिंक होने की जानकारी के साथ-साथ आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि आपने सब्सिडी का विकल्प छोड़ दिया है या आप उसे ले रहे हैं.

-पेज के बाईं ओर ‘सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री या सब्सिडी ट्रांसफर देखें’ पर क्लिक कर दें. इतना करने के बाद आपको सब्सिडी की राशि भी नजर आ जाएगी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola