LPG Price : सावन के पहले दिन आम आदमी की जेब पर झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

LPG Price : गैस सिलेंडर के दाम अपडेट किये गये हैं. घरेलू गैस की कीमत तो नहीं बढ़ी है लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है. जानें कितना बढ़ गया है है गैस का भाव
LPG Price : महीने के चौथे दिन और सावन के पहले दिन आम जनता की जेब का बोझ बढ़ गया है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है. 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुकी है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपए से बढ़कर 1,780 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2023
यदि आप एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करने की इच्छा रखते हैं तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर क्लिक करें. यहां आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर एलपीजी की कीमत में किसी तरह के बदलाव को देख सकते हैं.
यहां चर्चा कर दें कि एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नजर नहीं आया था. एक जून को एक बार फिर तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता किया था. इसके बाद राजधानी में यह सिलेंडर 1773 रुपये पर पहुंच गया था.
Also Read: LPG Price : कम होगी रसोई गैस की कीमत ? एलपीजी सब्सिडी को लेकर जान लें खास बात
उल्लेखनीय है कि महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी की कीमत पर फैसला लेतीं हैं. लेकिन इस बार चार जुलाई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की गयी है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये पर आज भी ग्राहकों को दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










