Paytm से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर आपको केवल 194 रुपये में मिलेगी रसोई गैस, लेकिन इस शर्त के साथ...

Updated at : 22 Dec 2020 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Paytm से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर आपको केवल 194 रुपये में मिलेगी रसोई गैस, लेकिन इस शर्त के साथ...

LPG Cylinder Paytm Offer : रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अगर आप डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम (Paytm) से एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) बुक कराते हैं, तो आपके लिए स्पेशल ऑफर है. पेटीएम ऐप से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है. इस ऐप से सिलेंडर बुक कराने पर उपभोक्ताओं को 694 रुपये का गैस सिलेंडर केवल 194 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं.

क्या है शर्त?

यह बात दीगर है कि यह 500 रुपये का कैशबैक पेटीएम ऐप से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा. रसोई गैस के उपभोक्ताओं को कंपनी के इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर 2020 तक उठा सकते हैं. इसका मतलब यह कि रसोई गैस के उपभोक्ता 694 रुपये का एलपीजी सिलेंडर 194 रुपये में तभी मिलेगा, जब वह पहली बार पेटीएम से रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएगा. इसके बाद की बुकिंग पर उसे एलपीजी सिलेंडर की पूरी रकम 694 रुपये का भुगतान करना होगा.

स्पेशल ऑफर का क्या है उद्देश्य?

एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के लिए पेटीएम ने भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ करार किया है. अपना उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने और इस सर्विस को बढ़ाने के लिए ही कंपनी यह नया कैशबैक ऑफर लेकर आई है. पेटीएम से पहली बार गैस सिलेंडर बुक कराने पर ही 500 रुपये कैशबैक का फायदा मिल रहा है. हालांकि, पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 694 रुपये ही चुकाने होंगे और तब 500 रुपये का कैशबैक पेटीएम खाता में वापस आएगा. अगर उपभोक्ताओं ने केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपनी मासिक वॉलेट सीमा पार कर गए हैं, तो गिफ्ट वाउचर में कैशबैक मिलेगा.

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

  • Paytm ऐप के होम पेज पर Show more ऑप्शन पर टैप करें.

  • इसके बाद बाईं तरफ बने कॉलम में Recharge and Pay Bills को सलेक्ट करें.

  • इसके बाद Book a Cylinder आइकन पर टैप करें.

  • इसके बाद आपको अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करना होगा.

  • यहां आपको तीन विकल्प भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस दिखाई देंगे.

  • गैस प्रोवाइडर का चयन करने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करनी होगी.

  • इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करना होगा. फिर आपको गैस सिलेंडर के लिए लिया जाने वाला शुल्क दिखाई देगा.

  • गैस बुक करने से पहले प्रोमोकोड में FIRSTLPG टाइप करें, प्रोमोकोड नहीं डालने पर ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा.

Also Read: 7th Pay Commission : केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा नए साल में बढ़े वेतन का तोहफा, जानिए कैसे?

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola