LIC की कन्‍यादान पॉलिसी के बारे में जानें सच्‍चाई, कंपनी ने किया ये ट्वीट

Updated:
विज्ञापन

LIC Kanyadan Policy: आगे कहा गया है कि एलआईसी ये बताना चाहता है कि हम इस तरह की कोई पॉलिसी नहीं चला रहे हैं. इसके साथ ही एलआईसी ने अपनी वेबसाइट का लिंक देने का काम किया है.

विज्ञापन

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) की कन्‍यादान पॉलिसी (LIC Kanyadan Policy) को लेकर एक खबर चल रही है जिसको लेकर एलआइसी की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है. दरअसल खबर को लेकर एलआइसी की ओर से कहा गया है कि ऐसी कोई योजना उसके पास नहीं है. एलआईसी ने इस पॉलिसी की पूरी सच्चाई बताने का काम किया है.

विज्ञापन

एलआईसी ने कहा है कि पॉलिसीहोल्डर्स के लिए इस तरह की कोई पॉलिसी नहीं है. एलआईसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश दिया है. इस मैसेज में कंपनी की ओर से कहा गया है कि कुछ ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी के बारे में बताया जा रहा है.

आगे कहा गया है कि एलआईसी ये बताना चाहता है कि हम इस तरह की कोई पॉलिसी नहीं चला रहे हैं. इसके साथ ही एलआईसी ने अपनी वेबसाइट का लिंक देने का काम किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola