ePaper

LIC Fintech: प्रोजेक्ट डाइव से मिलेगी सरकारी बीमा कंपनी को नयी उड़ान, एलआईसी के अध्यक्ष ने बतायी ये बात

Updated at : 27 Nov 2023 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
LIC Fintech: प्रोजेक्ट डाइव से मिलेगी सरकारी बीमा कंपनी को नयी उड़ान, एलआईसी के अध्यक्ष ने बतायी ये बात

LIC Fintech: एलआईसी ने संपूर्ण डिजिटल परिवर्तन परियोजना DIVE (डिजिटल इनोवेशन एंड वैल्यू एन्हांसमेंट) शुरू की है. साथ ही, परियोजना को चलाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया है.

विज्ञापन
undefined

LIC Fintech: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, जीवन बीमा निगम (LIC) एक फिनटेक इकाई की स्थापना करने का प्लान बना रही है. इस बारे में एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने जानकारी दी. एलआईसी ने संपूर्ण डिजिटल परिवर्तन परियोजना DIVE (डिजिटल इनोवेशन एंड वैल्यू एन्हांसमेंट) शुरू की है. साथ ही, परियोजना को चलाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया है.

undefined

सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि हमारा उद्देश्य परियोजना DIVE के माध्यम से अपने सभी हितधारकों, ग्राहकों, मध्यस्थों, विपणन लोगों और हर किसी के लिए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डिजिटल पहल प्राप्त करना है. गौरतलब है कि शुक्रवार को कंपनी के शेयर में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आयी थी. आने वाले दिनों में शेयर बाजार में एलआईसी के स्टॉक में ऐसी तेजी बरकरार रह सकता है. ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि कंपनी ने नई योजनाओं पर काम करने की घोषणा की है.

undefined

साथ ही, कई नए प्लान दिसंबर में आने वाले हैं. सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि प्रयासों का उद्देश्य कंपनी में व्यापक स्तर पर बदलाव लाना है. एलआईसी चाहती है कि उसके सभी स्टेकहोल्डर्स, ग्राहकों, एजेंटों के लिए श्रेणी की सबसे अच्छी डिजिटल पहलें शुरू हो.

Also Read: LIC कर्मचारियों-एजेंट्स को मिला बड़ा तोहफा, मिलेगा ग्रेच्युटी-फैमिली पेंशन जैसे कई फायदे, जानें डिटेल
undefined

हाल ही में एलआईसी के द्वारा निवेशकों के लिए आईपीओ लाया गया था. इसमें करीब 73.38 लाख लोगों ने आवेदन किया था. इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 949 रुपये का था. हालांकि, शुक्रवार की उछाल के बाद भी ये करीब बाजार मूल्य से 30 प्रतिशत तक नीचे है. शुक्रवार को एलआईसी के शेयर 677.70 रुपये पर बंद हुआ था.

undefined

सिद्धार्थ मोहंती ने अपनी फिनटेक योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य के लिए बीमा कंपनी ने कुछ फिनटेक कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है. फिनटेक कंपनियों को प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कॉरपोरेट एजेंट बनाया गया है. अब एलआईसी अपनी खुद की फिनटेक कंपनी शुरू करने की योजना बना रही है.

undefined

सरकार का साथ होने के कारण एलआईसी के निवेशकों के लिए लीडरशीप की भूमिका पर फिलहाल कोई खतरा नहीं दिखता है. कंपनी की तैयारियों को देखते हुए बाजार रिएक्ट कर रहा है. समझा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी और अच्छा परफॉर्म कर सकती है. इससे निवेशकों को रिटर्न के बेहतर मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola